शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
इतिहास रचेगी मोदी सरकार? संसद में आ रहे ये 7 बिल, बदल देंगे देश की तस्वीर​ | कार खरीदने से पहले रुकिए! अगले 14 दिनों में आने वाली हैं 3 नई गाड़ियां, फीचर्स होंगे जबरदस्त​ | Priyanka Chopra Varanasi Look | प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा धमाका! ‘वाराणसी’ से ‘मंदाकिनी’ का बेहद दमदार फर्स्ट लुक आउट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

घाटे के बावजूद नहीं रुकेगी Air India की उड़ान, 5 साल में दोगुनी होगी क्षमता, CCO निपुण अग्रवाल का बड़ा बयान​

टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने साफ कर दिया है कि भारी घाटे और बढ़ती चुनौतियों के बावजूद वह अपने विस्तार की योजना को नहीं रोकेगी. कंपनी का लक्ष्य अगले 5 सालों में मौजूदा उड़ानों की क्षमता बढ़ाने, नए अंतरराष्ट्रीय शहरों को जोड़ने और भारत को ग्लोबल एविएशन हब बनाना है. ET की रिपोर्ट […]

टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने साफ कर दिया है कि भारी घाटे और बढ़ती चुनौतियों के बावजूद वह अपने विस्तार की योजना को नहीं रोकेगी. कंपनी का लक्ष्य अगले 5 सालों में मौजूदा उड़ानों की क्षमता बढ़ाने, नए अंतरराष्ट्रीय शहरों को जोड़ने और भारत को ग्लोबल एविएशन हब बनाना है.

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा कि कंपनी चाहती है कि दुनिया का हर बड़ा शहर सीधे भारत से जुड़ सके. उनका कहना है कि एयर इंडिया को ऐसी एयरलाइन बनाना लक्ष्य है, जिस पर हर भारतीय को गर्व हो.

600 से ज्यादा विमानों का ऑर्डर

ने 2023 में Airbus और Boeing से 470 नए विमानों का ऑर्डर दिया था. इसके बाद 2024 में कंपनी ने 300 और विमान खरीदने का फैसला किया. यानी कुल 770 नए विमानों का ऑर्डर दिया जा चुका है. इनमें से ज्यादातर विमान अभी एयरलाइन को मिलने बाकी हैं. इन नए विमानों के जरिए कंपनी नई उड़ानें शुरू करेगी और कई मौजूदा रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ाएगी.

भारी घाटे के बावजूद जारी रहेगा विस्तार

हाल ही में टाटा संस के बोर्ड ने एयर इंडिया के लगातार बढ़ रहे घाटे पर चिंता जताई थी. यहां तक कि कुछ विमानों की डिलीवरी टालने पर भी चर्चा हुई थी. टाटा ग्रुप ने 2022 में एयर इंडिया को सरकार से खरीदा था, लेकिन वित्त वर्ष 202627 में एयरलाइन को 27,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ.

क्यों बढ़ा नुकसान?

एयर इंडिया के घाटे की कई बड़ी वजहें हैं. सबसे बड़ी समस्या पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होना है. इससे यूरोप और अमेरिका जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है. लंबी उड़ान का मतलब है ज्यादा ईंधन खर्च, मेंटेनेंस लागत में बढ़ोतरी और उड़ान संचालन का खर्च बढ़ना. इसके अलावा पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से एविएशन फ्यूल भी काफी महंगा हो गया है. इन्हीं कारणों एयर इंडिया को जून, जुलाई और अगस्त के दौरान हर दिन 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं.

फिर से शुरू हो रही हैं उड़ानें

निपुण अग्रवाल ने बताया कि जिन उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद किया गया था, उनमें से कई दोबारा शुरू कर दी गई हैं और बाकी भी जल्द शुरू कर दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि यह कटौती केवल कुछ समय के लिए थी और अब हालात सामान्य होने पर सेवाएं बहाल की जा रही हैं. एयर इंडिया का मानना है कि अगर पाकिस्तान का एयरस्पेस लंबे समय तक बंद रहता है, तो भारतीय एयरलाइंस को अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. हालांकि कंपनी को उम्मीद है कि पहले की तरह इस समस्या का भी जल्द समाधान निकल जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY