शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Fortuner-Safari को पीछे छोड़ इस SUV ने मारी बाजी, 5-स्टार सेफ्टी के दम पर बनी लोगों की पहली पसंद​ | ‘मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं’… शादी से इनकार पर सिरफिरे आशिक ने लड़की को मारी गोली; मेरठ में सनसनी​ | मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी और दो सपेरों संग रची खौफनाक साजिश, नींद की गोलियां खिलाकर पति को सांप से डसवाया, मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वांगचुक को पुलिसवाले उठा ले गये, दीपके बोलेः गालियां देकर मुझे पीटा गया-प्रदर्शनकारियों का हंगामा​

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतरमंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध किया, जिससे वहां हंगामा हो गया। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा पुलिस ने सोनम सर को गालियां दीं और घसीटकर जबरन अस्पताल […]

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतरमंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध किया, जिससे वहां हंगामा हो गया।

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा पुलिस ने सोनम सर को गालियां दीं और घसीटकर जबरन अस्पताल ले गए। पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। मैं भी आज से अनशन शुरू करूंगा। हम पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करते हैं।

वांगचुक पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। उनका वजन 9.5 किलो से ज्यादा कम हो गया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को आदेश दिया था कि वांगचुक का रोजाना मेडिकल चेकअप किया जाए और जरूरत पड़ने पर इलाज किया जाए।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY