शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
एक ही घर में मिली पांच लोगों की लाश, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात​ | मुरादाबादी बिरयानी के शौकीन सावधान! इस मशहूर दुकान पर FSDA का छापा, 3 घंटे तक खंगाला कोना-कोना, लिए सैंपल​ | चार्जिंग के दौरान क्यों जलने लगते हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर? समझिए बैटरी ब्लास्ट का पूरा खेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

20 दिन बाद सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर पर खदेडे गये कॉकरोच​

नई दिल्ली: Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतरमंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रविवार सुबहसुबह यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे. जिसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को वहां से हटाने की […]

नई दिल्ली: Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतरमंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रविवार सुबहसुबह यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे. जिसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को वहां से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई.

इस दौरान अफरातफरी की स्थिति भी बनी. 20 दिन से अनशन कर रेह सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है. बताते चले कि सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. उनका वजन भी 9 किलो से ज्यादा घट गया था. PTI की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को इलाज के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल ले गई है.

जंतरमंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बारे में दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट लिखा हाई कोर्ट के आदेशों और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफ़रातफ़री मची. हालांकि, पुलिस ने संयम बरता और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया. हम जंतरमंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से उस जगह को खाली कर दें.

जंतरमंतर से प्रदर्शनकारी भी हटाए गए

पुलिस ने जंतरमंतर से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है. वहां से बैनरपोस्टर भी हटा दिए गए हैं. कॉकरोज जनता पार्टी का दावा है कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को उस जगह रोक लिया है, जहां वे ठहरे हुए थे. लोग मुझे बता रहे हैं कि सोनम वांगचुक को विरोधप्रदर्शन वाली जगह से उठाया जा रहा है. छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज से इनकार किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY