शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
‘मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं’… शादी से इनकार पर सिरफिरे आशिक ने लड़की को मारी गोली; मेरठ में सनसनी​ | मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी और दो सपेरों संग रची खौफनाक साजिश, नींद की गोलियां खिलाकर पति को सांप से डसवाया, मौत​ | Kokila Vrat 2026 Date: कब से शुरू हो रहा है कोकिला व्रत? जानें शुभ Muhurat और पूजा की संपूर्ण विधि और इसका धार्मिक महत्व​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मानसून में भी पहाड़ों की ट्रिप, हिमाचल के इस गांव में जाना है सेफ, ऐसे पहुंचें​

बारिश के मौसम में पहाड़ों की यात्रा को सेफ नहीं माना जाता. भूस्खलन और लगातार बारिश से जाम के चलते लोग पहाड़ों पर जाने से बचते हैं. पर क्या आप जानते हैं भारत में कई ऐसे लोकेशन हैं जहां इस मौसम में भी माउंटेन्स की ट्रिप की जा सकती है. हम बात कर रहे हैं […]

बारिश के मौसम में पहाड़ों की यात्रा को सेफ नहीं माना जाता. भूस्खलन और लगातार बारिश से जाम के चलते लोग पहाड़ों पर जाने से बचते हैं. पर क्या आप जानते हैं भारत में कई ऐसे लोकेशन हैं जहां इस मौसम में भी माउंटेन्स की ट्रिप की जा सकती है. हम बात कर रहे हैं कांगड़ा जिले के कोहाला खास गांव की. हिमाचल में बसा ये खूबसूरत गांव एक बेहतरीन टूरिसट स्पॉट है. दिल्ली से कांगड़ा पहुंचना काफी आसान है.

दरअसल, हिमाचल का कांगड़ा जिले की हरीभरी वादियां, पहाड़ और प्राकृतिक नजारे बारिश के मौसम में और भी मनमोहक हो जाते हैं. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक मानसून के दौरान कांगड़ा का रुख करते हैं. प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं मानी जाती.

कांगड़ा जिले में स्थित कोहाला खास गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. मानसून के दौरान यहां चारों ओर फैली हरियाली, बादलों से घिरी पहाड़ियां और ताजा हवा इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं. हालांकि, बारिश के मौसम में यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी है. आइए जानते हैं कि कोहाला खास गांव में क्याक्या एक्सप्लोर किया जा सकता है, यहां कैसे पहुंचें और ट्रिप के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

कोहाला खास गांव में क्याक्या एक्सप्लोर करें?

हरियाली और पहाड़ी नजारे

कोहाला खास गांव चारों ओर फैली हरियाली और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है. मानसून के दौरान यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर जाता है. अगर आप प्रकृति के बीच सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो यह जगह बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

धान के खेत और ग्रामीण जीवन

गांव के आसपास फैले धान के खेत और पारंपरिक हिमाचली ग्रामीण जीवन यहां की खास पहचान हैं. यहां घूमते हुए स्थानीय संस्कृति, खेती और गांव के शांत माहौल को करीब से महसूस किया जा सकता है, जो शहरों की भागदौड़ से बिल्कुल अलग अनुभव देता है.

फोटोग्राफी और नेचर वॉक

प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए कोहाला खास किसी जन्नत से कम नहीं है. हरियाली, बादलों से घिरी पहाड़ियां और ताजी हवा यहां नेचर वॉक और खूबसूरत तस्वीरें लेने का शानदार मौका देती हैं.

मंदिर और आसपास की जगहें

कोहाला खास के आसपास कुछ स्थानीय मंदिर और छोटे धार्मिक स्थल हैं, जहां शांति और सुकून का अनुभव किया जा सकता है. गांव के आसपास के प्राकृतिक क्षेत्रों में घूमना भी यात्रा को यादगार बना सकता है.

लोकल फूड्स और हिमाचली माहौल

गांव की यात्रा के दौरान स्थानीय ढाबों या होमस्टे में हिमाचली भोजन का स्वाद लिया जा सकता है. शांत वातावरण और स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी इस ट्रिप को और भी खास बना देती है.

कोहाला खास कैसे पहुंचें और घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?

कोहाला खास, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है. यहां सड़क मार्ग के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है. वैसे आप ट्रेन के जरिए पहुंचना चाहते हैं तो सबसे पास का रेलवे स्टेशन पठानकोट है, जहां से टैक्सी या बस लेकर गांव पहुंचा जा सकता है. सबसे नजदीकी हवाई अड्डा गग्गल एयरपोर्ट है. वैसे वोल्वो या दूसरी लग्जरी बसों से यहां पहुंचने की बात ही अलग है. वैसे अक्टूबर से नवंबर तक भी मौसम सुहावना रहता है.

मानसून में कोहाला खास घूमते समय किन बातों का ध्यान रखें?

यात्रा पर निकलते समय रेनकोट, छाता और वाटरप्रूफ जूते साथ रखें. पहाड़ी रास्तों पर फिसलन हो सकती है, इसलिए सावधानी से चलें और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें. मौसम खराब होने पर ऊंचाई वाले या सुनसान इलाकों में जाने से बचें. लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की सलाह का पालन करें और यहां जाने के बाद साफसफाई का ध्यान रखें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY