गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राएं, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​ | क्या ध्वस्त होगी सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद? 30 दिन में परिसर खाली करने के आदेश, 6.41 करोड़ की होगी वसूली​ | NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राओं ने बनाई जगह, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Politics

केरल में पहली बार जेल के भीतर भाजपा पार्षद ने ली पद की शपथ​

केरल में पहली बार एक निर्वाचित भाजपा पार्षद सुगाथन आर. ने केंद्रीय जेल के भीतर पद की शपथ ली। यह शपथ केरल हाई कोर्ट की अनुमति से त्रिशूर की विय्यूर केंद्रीय जेल में महापौर की उपस्थिति में हुई, जबकि एलडीएफ ने इसका विरोध किया। केरल में पहली बार हिरासत में बंद एक निर्वाचित भाजपा पार्षद […]

केरल में पहली बार एक निर्वाचित भाजपा पार्षद सुगाथन आर. ने केंद्रीय जेल के भीतर पद की शपथ ली। यह शपथ केरल हाई कोर्ट की अनुमति से त्रिशूर की विय्यूर केंद्रीय जेल में महापौर की उपस्थिति में हुई, जबकि एलडीएफ ने इसका विरोध किया।

केरल में पहली बार हिरासत में बंद एक निर्वाचित भाजपा पार्षद ने केंद्रीय जेल के भीतर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। तिरुअनंतपुरम नगर निगम के वाझोट्टुकोणम वार्ड से निर्वाचित सुगाथन आर. ने केरल हाई कोर्ट की अनुमति के बाद मंगलवार को त्रिशूर स्थित विय्यूर केंद्रीय जेल के पुस्तकालय में महापौर वीवी राजेश की मौजूदगी में ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण के बाद महापौर राजेश ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि केरल असामाजिक गतिविधियां अधिनियम के तहत हिरासत में होने के कारण सुगाथन अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पाते हैं, तो उनके वार्ड से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी महापौर कार्यालय संभालेगा।

सुगाथन के शपथ ग्रहण का एलडीएफ ने विरोध किया और नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पिछले महीने हाई कोर्ट ने तिरुअनंतपुरम नगर निगम के 20 भाजपा पार्षदों को दोबारा शपथ लेने का निर्देश दिया था, क्योंकि पहले दिलाई गई शपथ कानूनी प्रारूप के अनुरूप नहीं थी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY