गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राएं, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​ | क्या ध्वस्त होगी सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद? 30 दिन में परिसर खाली करने के आदेश, 6.41 करोड़ की होगी वसूली​ | NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राओं ने बनाई जगह, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ऑनलाइन LPG सिलेंडर की बिक्री से लेकर पेट्रोल-डीजल के रेट तक, जानें अपडेट​

ईरान अमेरिका में जारी जंग के कारण कच्चे तेल के बाजार में हड़कंप मच गया है। रात भर हुए अमेरिकी हमलों के बाद 16 जुलाई की सुबह ब्रेंट क्रूड 0.29 डॉलर चढ़कर 85.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। पेट्रोलडीजल और एटीएफ पर विन्डफॉल टैक्स में बदलाव के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फ्यूल […]

ईरान अमेरिका में जारी जंग के कारण कच्चे तेल के बाजार में हड़कंप मच गया है। रात भर हुए अमेरिकी हमलों के बाद 16 जुलाई की सुबह ब्रेंट क्रूड 0.29 डॉलर चढ़कर 85.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। पेट्रोलडीजल और एटीएफ पर विन्डफॉल टैक्स में बदलाव के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फ्यूल के रेट भी जारी कर दी हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले पेट्रोल, डीजल या एलपीजी के रेट जरूर चेक कर लें…

आज 16 जुलाई के क्या हैं ताजा अपडेट्स
भारत में पहली बार ऑनलाइन भी मिलेगा एलपीजी सिलेंडर: रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। देश में पहली बार किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की ऑनडिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। अब गैस उपभोक्ताओं को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिये एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे।

इसकी शुरुआत कर्नाटक के बंगलुरू शहर से होने जा रही है। इसके लिए इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड से हाथ मिलाया है और ऑनडिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा है। इसके तहत उपभोक्ता अब इंस्टामार्ट के माध्यम से एचपीसीएल का 10 किलोग्राम ‘एचपी नव्या’ कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर मंगवा सकेंगे।

कच्चे तेल के दाम: ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड आज सुबह 0.34 प्रतिशत उछलकर 85.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, WTI 0.36 डॉलर चढ़कर 79.96 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। बता दें एक बैरल कच्चे तेल में अगर 10 डॉलर की बढ़ोतरी होती है तो इसकी वजह से भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को करीब 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान होता है।

पेट्रोलडीजल के रेट
भारत में पेट्रोलडीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज भी 102.12 और डीजल की 95.20 रुपये लीटर है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 102.05 और डीजल 99.28 , अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 99.27, पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87, भोपाल में पेट्रोल 114.65 और डीजल 99.74 तथा इंदौर में पेट्रोल 114.61 और डीजल 99.70 रुपये लीटर है।

LPG सिलेंडर के 16 जुलाई के रेट
भारत में आज घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के 16 जुलाई रेट के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये है।

पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 और कमर्शियल का दाम 3227 रुपये है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 तो कमर्शियल 3052.5 रुपये का है। रांची में घरेलू सिलेंडर के दाम 999.5 रुपये हैं और कमर्शियल के दाम सिलेंडर 3131 रुपये है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY