शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Love Horoscope For 19 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 19 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | Bareilly News: 5 साल के बेटे ने कहा ‘मम्मी दाल बना दो’, गुस्से में मां ने पी ली जहरीली दवा; हालत गंभीर​ | IAS-IPS-IRS से लेकर सेना के दिग्गज तक… राम मंदिर CEO की कुर्सी के लिए जबरदस्त मुकाबला!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ढाई साल के बच्चे के माथे पर ठोकी कील, आंख फोड़कर घोंटा गला, फिर नदी में फेंकी लाश… भागलपुर में किसने की मासूम से हैवानियत?​

Bhagalpur Crime News: बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालूचक इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है. यहां दुश्मनों ने अपने प्रतिशोध की आग बुझाने के लिए एक ढाई साल के सो रहे मासूम बच्चे का अपहरण कर उसकी बेहद बर्बरता से हत्या कर डाली. आशंका […]

Bhagalpur Crime News: बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालूचक इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है. यहां दुश्मनों ने अपने प्रतिशोध की आग बुझाने के लिए एक ढाई साल के सो रहे मासूम बच्चे का अपहरण कर उसकी बेहद बर्बरता से हत्या कर डाली. आशंका जताई जा रही है कि बच्चे के पिता से बदला लेने की नीयत से इस रूह कंपा देने वाले हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित परिवार के घर में कुछ ही घंटे पहले एक नई जिंदगी के आने की खुशियां मनाई जा रही थीं, जो पल भर में आंसुओं में तब्दील हो गईं. पीड़ित पिता पांचू मंडल ने बताया कि मंगलवार को उनके घर में तीसरे बच्चे के जन्म की खुशी में छठी का मांगलिक कार्यक्रम था. घर में मेहमानों की भीड़ अधिक होने और जगह की कमी के कारण, वे अपने ढाई साल के मंझले बेटे आदित्य कुमार को साथ लेकर पास के महावीर मंदिर परिसर में सोने चले गए थे.

मंगलवार देर रात लगभग ढाई बजे जब पांचू मंडल गहरी नींद में थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने चुपके से उनके बगल में सो रहे मासूम आदित्य का अपहरण कर लिया. सुबह करीब चार बजे जब पिता की आंख खुली, तो बच्चा गायब था. काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने नाथनगर थाने में बच्चे के लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

नदी में तैरता मिला शव, क्रूरता की सारी हदें पार

बुधवार सुबह करीब पांच बजे जब बच्चे के चाचा श्रीरामपुर घाट की तरफ गए, तो वहां का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. नदी की धारा में एक बच्चे का शव तैरता हुआ मिला, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालने पर उसकी पहचान आदित्य के रूप में हुई. बदमाशों ने मासूम की हत्या करने में क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं. बच्चे के माथे पर लोहे की कील ठोकी गई थी और उसकी दाहिनी आंख के पास गहरे जख्म के निशान थे.

विधि विज्ञान प्रयोगशाला की शुरुआती जांच के अनुसार, बच्चे की जीभ बाहर निकली हुई थी, जिससे यह स्पष्ट आशंका जताई जा रही है कि माथे पर कील ठोकने के बाद गला घोंटकर उसकी जान ली गई और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नदी में फेंक दिया गया.

पिता ने गोतिया परिवार पर लगाया आरोप, पुराना विवाद

इस जघन्य हत्याकांड के पीछे पारिवारिक दुश्मनी की बात सामने आ रही है. मृतक के पिता पांचू मंडल ने अपने गोतिया परिवार पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि गोतिया परिवार से उनका पुराना विवाद चल रहा है और छठी के कार्यक्रम के दौरान भी उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी. घटना के बाद से मृतक की मां और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.

पुलिस एक्शन: डॉग स्क्वायड और FSL ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर पुलिस के साथ FSL और डॉग स्क्वायड की फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गईं. नगर डीएसपी2 राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पहले दर्ज किए गए अपहरण के मामले को अब हत्या की संगीन धाराओं में बदल दिया गया है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं. डीएसपी ने दावा किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस की टीमें काम कर रही हैं और घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY