बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Royal Enfield की सबसे खास बाइक लॉन्च, सिर्फ 25 लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका​ | ICC ने Cricket का भविष्य बदला! ODI और T20 World Cup के फॉर्मेट को मंजूरी, अब होंगे धांसू मैच​ | राजा भैया का केस साकेत जिला अदालत में ही चलेगा: MP-MLA कोर्ट ट्रांसफर नहीं होगा घरेलू हिंसा का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा में नशे का हाई वोल्टेज ड्रामा! सड़क पर चादर ओढ़कर सोया शराबी, महिला ने काटा हंगामा​

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में कुछ घंटों के अंतराल में दो अलगअलग थाना क्षेत्रों से नशे में हंगामे की घटनाएं सामने आई है. एक तरफ सूरजपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत व्यक्ति सड़क के बीचों बीच चादर ओढ़कर सो गया, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं […]

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में कुछ घंटों के अंतराल में दो अलगअलग थाना क्षेत्रों से नशे में हंगामे की घटनाएं सामने आई है. एक तरफ सूरजपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत व्यक्ति सड़क के बीचों बीच चादर ओढ़कर सो गया, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरी ओर दादरी थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में नशे में धुत महिला ने सड़क पर बैठकर जमकर हंगामा किया. पुलिस व स्थानीय लोगों से अभद्रता की. दोनों घटनाओं ने सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पहला मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के क्राउन प्लाजा होटल के पास का है. यहां एक व्यक्ति दिनदहाड़े सड़क के बोचोबीच चादर ओढ़ कर सो गया. आसपास से वाहन गुजराते रहे लेकिन वह बेखबर पढ़ रहा. राहगीरों ने पहले उसे उठाने की कोशिश की लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सड़क से हटाया. जांच में पता चला कि उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी. पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की.

नशे में धुत महिला का हंगामा

दूसरी घटना दादरी कोतवाली क्षेत्र के म्यु सेक्टर 2 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट की है. यहां एक महिला नशे की हालत में सड़क पर बैठ गई, जिससे समिति के लोगों और स्कूली बसों की आवाजाही प्रभावित हुई. लोगों ने समझाने की कोशिश की तो महिला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. सूचना पर पुलिस का भी उसने सहयोग नहीं किया और अपना नाम पता बताने से इनकार कर दिया. बाद में महिला ने पैसे ना होने के बाद कही, जिसके बाद समिति के लोगों ने उसे 500 रुपए देकर ऑटो से रवाना कर दिया.

दो घटनाएं एक जैसी चिंता

दोनों घटनाएं अलगअलग थाना क्षेत्र की है लेकिन एक समान तस्वीर पेश करती है. सार्वजनिक स्थानों पर नशे की हालत में इस तरह का व्यवहार न केवल संबंधित व्यक्ति की जान को खतरे में डालता है, बल्कि रहागीरों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करता है. इन घटनाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और उससे निपटने के लिए प्रभारी कार्रवाई की जरूरत को फिर से सामने ला दिया है. वहीं दोनों मामलों में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समयसमय पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY