बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्लोबल चिप मार्केट में बजेगा भारत का डंका! सरकार ने किया 1.27 लाख करोड़ के बजट का ऐलान​ | सिर्फ ₹11.02 लाख में सनरूफ, 360° कैमरा और ADAS! 3 लाख परिवारों की पहली पसंद बनी यह 7-सीटर MPV​ | Jana Nayagan Release Date| थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज डेट का एलान, खाकी वर्दी में नजर आए तमिलनाडु के CM​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Hero MotoCorp का बड़ा दांव! Ather Energy में ₹1,000 करोड़ का नया निवेश, बढ़ेगी हिस्सेदारी​

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी के बोर्ड ने इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ather Energy में ₹1,000 करोड़ तक निवेश करने की मंजूरी दे दी है. यह निवेश Ather Energy में Hero की हिस्सेदारी […]

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी के बोर्ड ने इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ather Energy में ₹1,000 करोड़ तक निवेश करने की मंजूरी दे दी है. यह निवेश Ather Energy में Hero की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए किया जाएगा.

यह निवेश प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए करेगी. इसके तहत Ather Energy कंपनी को नए शेयर या कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज जारी करेगी. हालांकि, यह प्रक्रिया पूरी होने से पहले रेगुलेटरी अथॉरिटी और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी जरूरी होगी.कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि यह निवेश Ather की अतिरिक्त सिक्योरिटीज खरीदने के लिए किया जा रहा है. यह पूरा निवेश कैश के रूप में होगा और Ather Energy को जरूरी मंजूरी मिलने के 15 दिनों के अंदर इसे पूरा किया जाएगा.

Ather Energy में पहले से बड़ी हिस्सेदारी रखती है Hero

Hero MotoCorp पहले से ही में बड़ा निवेशक है. 30 जून 2026 तक कंपनी के पास Ather में करीब 29.48 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. हालांकि, नए निवेश के बाद Hero की कुल हिस्सेदारी कितनी होगी, इसकी जानकारी Ather Energy द्वारा प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट की शर्तें तय करने के बाद सामने आएगी.

इस निवेश को Hero MotoCorp ने अपनी सहयोगी कंपनी Ather Energy में एक रणनीतिक निवेश बताया है. कंपनी का कहना है कि यह कदम इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास, निर्माण और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने में मदद करेगा.

EV और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा फोकस

Hero MotoCorp का यह निवेश सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने तक सीमित नहीं रहेगा. कंपनी इस फंड का इस्तेमाल स्मार्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को डिजाइन करने, उनके निर्माण, चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने और बैटरी व एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने में करेगी.

Ather Energy इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के साथसाथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बैटरी मैनेजमेंट से जुड़ी सेवाओं पर भी काम करती है. ऐसे में Hero का निवेश दोनों कंपनियों की EV रणनीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है.

Ather Energy के परफॉर्मेंस में सुधार

Ather Energy ने पिछले वित्त वर्ष में अपने परफॉर्मेंस में सुधार दर्ज किया है. वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का घाटा घटकर करीब ₹100 करोड़ रह गया. वहीं, इस दौरान कंपनी की ऑपरेशनल आय में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली.Q4 FY26 में Ather Energy का रेवेन्यू सालाना आधार पर 74 प्रतिशत बढ़कर ₹1,175 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹676 करोड़ था.

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे समय में Hero MotoCorp का Ather Energy में यह बड़ा निवेश कंपनी की EV योजना को और गति दे सकता है और आने वाले साल में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में मुकाबला और मजबूत हो सकता है.

यह भा पढ़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY