बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Hero MotoCorp का बड़ा दांव! Ather Energy में ₹1,000 करोड़ का नया निवेश, बढ़ेगी हिस्सेदारी​ | अमेरिकी हवाई हमलों से ईरान में भारी तबाहीः 30 से अधिक लोगों की मौत-चारों ओर हाहाकार​ | Ather का बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च होगा पहला किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola को देगा टक्कर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चोटिल शुभमन गिल दूसरे वनडे से होंगे बाहर, केएल राहुल नही बल्कि ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का नया कप्तान​

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाना है. भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 10 की बढ़त हासिल कर ली है. हालांकि इस मैच के बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका तब […]

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाना है. भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 10 की बढ़त हासिल कर ली है. हालांकि इस मैच के बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका तब लगा, जब टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को 80 रनों के स्कोर पर मैदान छोड़ना पड़ा.

भारतीय कप्तान शुभमन गिल को 26वें ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग की एक गेंद खेलने के बाद वह काफी असहज दिखे. इसके बाद फिजियो मैदान में आए और भारतीय कप्तान को कंधे पर मैदान से बाहर ले गए.

वाशिंगटन सुंदर ने Shubman Gill की चोट पर अपडेट देने से किया इनकार

भारत की जीत में अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अहम भूमिका निभाई. शुभमन गिल के रिटायर्ड हर्ट और श्रेयस अय्यर के रन आउट होने के बाद इन दोनों ने भारत की जीत में अहम भूमिका  निभाई. भारतीय कप्तान को बल्लेबाजी का मौका नही मिला, ऐसे में मैच के बाद जब वाशिंगटन सुंदर से भारतीय कप्तान शुभमन गिल की इंजरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह कुछ नहीं जानते हैं. यानी भारतीय कप्तान शुभमन गिल की इंजरी पर सवाल बना हुआ है.

अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ के मैदान पर 16 जुलाई को खेला जाना है और इसमें गिल के खेलने पर संकट के बादल छाए हुए हैं. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि अगर शुभमन गिल बाहर होते हैं, तो कौन उनकी जगह टीम इंडिया का कप्तान होगा.

Shubman Gill की जगह ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का कप्तान

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की जगह दूसरे वनडे में श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं. शुभमन गिल के सहायक के तौर पर श्रेयस अय्यर को ही टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है, ऐसे में दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर ही टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आने वाले हैं.

श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान इंग्लैंड में प्रदर्शन पिछले 4 टी20 मैच में बेहद खराब रहा है. टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत का सूपड़ा साफ किया है. इंग्लैंड की टीम ने हैरी ब्रूक की कप्तानी में लगातार 4 मैचों में शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम किया, इसके साथ ही भारत से नंबर 1 का ताज भी छीन लिया.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY