शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
बहन से बदसलूकी का बदला: दिल्ली के कंझावला में SUV से 200 मीटर तक घसीटा, फिर बार-बार कुचलकर युवक को मार डाला​ | गाड़ियों के टायर हमेशा से काले नहीं थे! आखिर कब और क्यों बदला गया इनका कलर?​ | iPhone के एयरड्रॉप से चुराया 15 महिलाओं का प्राइवेट डेटा, रंगे हाथों पकड़े जाने पर वकील की कोर्ट परिसर में सरेआम कुटाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

इस गाड़ी पर 1.25 लाख तक का डिस्काउंट, इस राज्य के लोगों को मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा​

Renault कंपनी की गाड़ियों पर लाखों की छूट का फायदा मिल रहा है, कंपनी Kiger और Kwid पर पैसे बचाने का बढ़िया मौका दे रही है. सबसे ज्यादा डिस्काउंट Renault Kiger पर है, इस गाड़ी के साथ 1 लाख 25 हजार रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर Kwid को भी सस्ते […]

Renault कंपनी की गाड़ियों पर लाखों की छूट का फायदा मिल रहा है, कंपनी Kiger और Kwid पर पैसे बचाने का बढ़िया मौका दे रही है. सबसे ज्यादा डिस्काउंट Renault Kiger पर है, इस गाड़ी के साथ 1 लाख 25 हजार रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर Kwid को भी सस्ते में खरीदने का मौका है, इस गाड़ी के साथ 30 हजार रुपए तक की बचत का मौका है.

Renault Kiger पर डिस्काउंट का फायदा

Gaadiwaadi के अनुसार, रेनो की इस पर 1 लाख 25 हजार तक की छूट का फायदा है, केरल में रहने वाले लोगों को इस छूट का फायदा उठा सकते हैं, इसमें 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 25,000 रुपये तक के स्क्रैपेज फायदे और 18,000 रुपये तक के लॉयल्टी फायदे शामिल हैं. इस गाड़ी की कीमत 5 लाख 81 हजार से शुरू होती है, इसका टॉप वेरिएंट आपको 10 लाख 35 हजार का मिलेगा. गुजरात और केरल में ये गाड़ी इस कीमत में मिलती है.

गुजरात में रहने वाले खरीदारों को 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज फायदा मिलता है, जबकि दूसरे राज्यों में एलिजिबल कस्टमर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, साथ ही स्क्रैपेज, लॉयल्टी और रेफरल ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.

Renault Kwid पर भी मिलेगी आपको छूट

रेनो क्विड पर भी छूट मिल रही है, लोकेशन के आधार पर, ग्राहकों को लेटेस्ट मॉडल पर 15 हजार रुपए तक की छूट दी जा रही है लेकिन ध्यान दें कि यह केवल चुनिंदा राज्यों के लिए लागू है. वहीं, दूसरी ओर पुराने मॉडल को अगर आप खरीदते हैं तो 30 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट का फायदा आप उठा सकते हैं. दिल्ली में इस गाड़ी की कीमत 4 लाख 52 हजार 900 रुपए से शुरू होती है, इसका टॉप मॉडल 5 लाख 60 हजार 900 रुपए का है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY