बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Hybrid SUV सेगमेंट में Maruti Suzuki का बड़ा दांव, जल्द आएंगी 5 नए मॉडल, माइलेज होगा जबरदस्त​ | फतवा निकलने वालों को Aamir Khan का करारा जवाब, बोले- ‘रीना, किरण हो या गौरी, किसी ने भी नहीं बदला अपना धर्म’​ | बच्चों के लिए बनाएं रागी और सेब से टेस्टी मफिन केक, मिलेगा भरपूर पोषण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जिस बीवी को समझता था IAS अफसर, वो निकली शातिर ठग… पुलिस ने भेजा जेल; बरेली के अभिषेक के साथ कैसे हुआ ये धोखा?​

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शादी करने, फर्जी दस्तावेजों के जरिए युवक को विश्वास में लेने और बाद में उससे 40 लाख रुपये की […]

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शादी करने, फर्जी दस्तावेजों के जरिए युवक को विश्वास में लेने और बाद में उससे 40 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला को बदायूं से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

पुलिस के मुताबिक, फरीदपुर क्षेत्र के पचौमी गांव निवासी अभिषेक ने करीब 15 दिन पहले अपनी पत्नी साधना और उसके मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. शिकायत में अभिषेक ने बताया कि शादी से पहले साधना ने खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बताया था.

आरोप है कि उसने अपने दावे को सही साबित करने के लिए कई फर्जी प्रमाणपत्र, सम्मान पत्र और अन्य दस्तावेज दिखाए. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उसने ऐसी तस्वीरें और पोस्ट साझा कर रखी थीं, जिससे लोग उसे प्रशासनिक अधिकारी समझें. इन सब बातों पर भरोसा कर अभिषेक ने साधना से शादी कर ली.

शादी के बाद खुली सच्चाई, शुरू हुआ विवाद

अभिषेक का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसे पत्नी की असलियत का पता चला. जांचपड़ताल में सामने आया कि वह आईएएस अधिकारी नहीं है और उसने शादी के लिए अपनी पहचान के बारे में झूठ बोला था. इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और रिश्तों में तनाव बढ़ता चला गया.

40 लाख रुपये की मांग, परिवार को दी धमकी

पीड़ित पति का आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद साधना ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. वह लगातार 40 लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगी. रुपये नहीं देने पर झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई.

अभिषेक ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि साधना ने सिर्फ उसे ही नहीं, बल्कि उसके मातापिता, भाई और बहनों को भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. इन धमकियों से पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में रहने लगा. इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की.

बदायूं से गिरफ्तारी, कोर्ट ने भेजा जेल

मामला दर्ज होने के बाद फरीदपुर पुलिस ने जांच शुरू की और बदायूं में दबिश देकर साधना को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे फरीदपुर लाकर पूछताछ की गई और फिर कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, आपराधिक धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या महिला ने इसी तरह किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी धोखाधड़ी की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY