बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
IRCTC का नया अवतार… अब बिना ‘कैप्चा’ के तुरंत बुक होगा ट्रेन टिकट, साथ में मिलेंगी ये सुविधाएं​ | Varanasi GST DC Rishwat: वाराणसी में GST डिप्टी कमिश्नर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रेस्टोरेंट के पास रंगे हाथों पकड़ा​ | भारत के अलावा इन देशों में भी हो रहा Ethanol का इस्तेमाल, कौन कितनी करता है ब्लेंडिंग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गिल-रोहित ओपनर, नंबर 3-4-5 पर विराट, श्रेयस और केएल राहुल, पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11​

भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की T20 सीरीज समाप्त की है। इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब नजर आया, 5 मैचों में भारतीय टीम ने एक भी जीत हासिल नहीं की है। अब इस सीरीज के भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की […]

भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की T20 सीरीज समाप्त की है। इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब नजर आया, 5 मैचों में भारतीय टीम ने एक भी जीत हासिल नहीं की है। अब इस सीरीज के भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करना है। जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पहले मैच के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है।

तो आइए आपको भी पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं।

ROKO की Team India में हुई वापसी

आपकी जानकारी के लिए बात दें कि इस सीरीज का आगाज 14 जुलाई 2026 से होने वाला है। इस सीरीज में BCCI ने भारतीय की जान और मैदान में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों की टीम में वापसी करा दी है।

कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में एक बार फिर से भारतीय टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम के लिए मैदान में प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं।

जहां रोहित शर्मा गिल के साथ ओपनिंग करने के लिए मैदान में आने वाले है वही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली को चुना गया है। जो कि तीसरे नंबर पर आ कर टीम के लिए एक बड़ी ढाल बन जाते हैं।

मिडिल ओवर में टीम को संभालेंगे अय्यर और राहुल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिडिल ओवर में भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी करने के लिए T20 के कप्तान और वनडे टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान में नजर आने वाले है। वही उनका साथ देते विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल नजर आने वाले हैं।

भारतीय क्रिकेट फैंस को तो सबसे ज्यादा विराट और रोहित का प्रदर्शन देखना पसंद है। फैंस इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज का काफी बेसब्री से इंजार कर रहे थे, लेकिन अब उनका इंतजार समाप्त हो गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में Team India की प्लेइंग 11

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो उमसें शुभमन गिल , श्रेयस अय्यर , केएल राहुल , रोहित शर्मा, विराट कोहली, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों तो शामिल किया जाने वाला है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY