लिस्बन। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पुर्तगाल में रह रहे भारतीय नागरिकों को निशाना बनाकर हाल ही में हुई गोलीबारी की दो घटनाओं की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रही एक पोस्ट में, खुद को कुख्यात सुनील मीणा गैंग का सदस्य राहुल आरके मीणा बताने वाले एक व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले अपराधी समूहों के गठबंधन की ओर से इन सुनियोजित हमलों की जिम्मेदारी ली।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी
इस पोस्ट में पुर्तगाल के विला नोवा डी मिलफोंट्स में गुरप्रीत सिंह गिल के घर पर हाल ही हुई गोलीबारी और पुर्तगाल के सिंट्र में गुरदीप सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति पर 6 मई को हुए हमले का जिक्र है।
‘मांगे नहीं मानी तो बढ़ेंगे हमले’
ऑनलाइन बयान के अनुसार, ग्रुप ने कहा कि गोलीबारी की ये शुरूआती घटनाएं जानबूझकर एक कड़ी चेतावनी के तौप पर की गई थीं, ताकि वे, अपने काम खोल लें। साथ ही, उन्होंने साफ तौर पर जानलेवा धमकी दी कि अगर टारगेट उनकी मांगे नहीं मानते हैं, तो हमले और बढ़ सकते हैं।
उस व्यक्ति ने बेबाकी से कहा कि सिंडेकेट का नेटवर्क दुनिया भर में फैला हुआ है और दावा किया कि पीड़ित यूरोप नें कहीं भी भागकर उनकी पहुंच से बच नहीं सकते।
Khabar Monkey
सोशल मीडिया पोस्ट के अंत आक्रामक चेतावनियों के साथ हुआ और इसमें सुनील मीणा गैंग, राहुल दुबे गैंग और अमन साहू गैंग जैसे कई जुड़े हुए अपराधी नेटवर्क के हैशटैग शामिल थे, जो एक बड़े और संगठित अंतरराष्ट्रीय रंगदारी और डराने धमकाने वाले रैकेट की ओर इशारा करते हैं।











