CrimeViral

संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण और लक्षण

संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण और लक्षण
संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण और लक्षण

वर्तमान परिवेश में देश में हर तीन में से एक दंपती बेमेल यौन इच्छा की समस्या से जूझ रहा है। यह कोई मामूली बात नहीं है, बल्कि रिश्ते में दरार पैदा करने की वजह बन रही है। इसका इलाज संभव है पर इस पर कोई बात नहीं करना चाहता। इस मामले में जागरूकता इतनी कम है कि परिवार बिखर रहे हैं। दरअसल उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल की ओर से एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।

यौन इच्छाओं में हो रहे तीव्र परिवर्तन

संस्थान के निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि अस्पताल में जल्द ही एक सेक्सुअल मेडिसिन सेंटर शुरू किया जाएगा। इसमें लेजर, एंटी एजिंग और पीआरपी सुविधाओं के साथ बढ़ती उम्र में सभी तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए काम होगा। देखा गया है कि अब विवाह के बाद बहुत कम समय में ही, बहुत से अविवाहितों में भी और साथ ही उम्र के साथ यौन इच्छाओं में तीव्र परिवर्तन हो रहे हैं।

desire not to make relationship also disease so do not panic take advice from experts and get treatment

यौन इच्छाओं के प्रति अरुचि बड़ी समस्या

विशेषज्ञों से बात करके लें सलाह

निदेशक डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि यौन इच्छाओं के प्रति अरुचि एक बड़ी समस्या है। यही वजह है कि शहर में एक स्पेशलाइज्ड सेंटर की आवश्यकता है। लेकिन इससे भी पहले जरूरत है सामाजिक जागरूकता की। अपनी रिश्ते में दरार पैदा करने या उसके टूटने का रिस्क लेने से अच्छा है कि आप बात करें, एक उच्च गुणवत्ता वाले ऐसे सेंटर पर जाकर विशेषज्ञों से बात करें, जहां आपको पूरी निजता प्रदान की जाए।

कम उम्र में ही नपुंसकता की ओर बढ़ने लगते हैं पुरुष

desire not to make relationship also disease so do not panic take advice from experts and get treatment

डॉक्टर से बात करके लें सलाह – फोटो : अमर उजाला।

इन बातों को फॉलो करके ला सकते हैं सुधार

वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. अरुण तिवारी ने बताया कि यदि आप सेक्स में रूचि नहीं रखते हैं क्योंकि रिश्ते में कुछ गलत है तो परामर्श करने का प्रयास करें। यूरोलॉजिस्ट डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि सुखद यौन संबंध पति और पत्नी को भावनात्मक रूप से करीब लाते हैं। तनाव को कम करते हैं। इससे सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। डॉ. अनुज ने कहा कि अच्छी जीवनशैली, सात से आठ घंटे की गुणवत्ता वाली नींद, तनाव से दूर रहना, जिंक से भरपूर आहार लेना ये सभी टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके हैं।

Leave a Reply