भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह मिल गई है। 15 वर्षीय बल्लेबाज को डेब्यू का मौका मिला तो वह 16 साल 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर भारत के सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Vaibhav Sooryavanshi scripts history: भारतीय क्रिकेट में एक और युवा सितारे का उदय हो चुका है। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह मिल गई है। बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके बारे में ज्यादातर खिलाड़ी सिर्फ सपना देखते हैं।
वैभव के चयन के साथ ही भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज होने जा रहा है। अगर उन्हें आयरलैंड के खिलाफ 26 जून को डेब्यू का मौका मिलता है तो वह 15 साल 180 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। इस तरह वह सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था।
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर Vaibhav Sooryavanshi
साल 1989 में सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र 16 साल 205 दिन थी और उन्होंने वसीम अकरम, वकार यूनिस और इमरान खान जैसे दिग्गज गेंदबाजों का सामना किया था। लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) उससे भी कम उम्र में भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरने के करीब हैं। यदि उन्हें आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में मौका मिलता है तो वह भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन जाएंगे और सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड इतिहास बन जाएगा।
Youngest Debutants for India (Men’s) 🇮🇳
16y 205d – Sachin Tendulkar
17y 075d – Piyush Chawla
17y 118d – Laxman Sivaramakrishnan
17y 152d – Parthiv PatelNow, 𝗩𝗮𝗶𝗯𝗵𝗮𝘃 𝗦𝗼𝗼𝗿𝘆𝗮𝘃𝗮𝗻𝘀𝗵𝗶 has been selected for the Indian squad at just 15 years of age and is set to… pic.twitter.com/ciMwSo0nbo
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) June 6, 2026
अजीत अगरकर ने बताई चयन की वजह
Khabar Monkey
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा के दौरान वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को उन्हें टीम में शामिल करने के लिए मजबूर कर दिया। अगरकर के मुताबिक वैभव ने लगातार दो आईपीएल सीजन और अंडर-19 क्रिकेट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने सभी को प्रभावित किया है। चयनकर्ताओं का मानना है कि उनमें बड़े स्तर पर सफल होने की क्षमता है और आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट के अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
आईपीएल 2026 में बल्ले से मचाया था तूफान
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया कि उन्हें नजरअंदाज करना लगभग नामुमकिन हो गया। युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा। उन्होंने एक शतक भी लगाया, जबकि तीन बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े शॉट खेलने की क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सुपरस्टार बना दिया है। यही वजह रही कि चयनकर्ताओं ने उन्हें सीधे सीनियर टीम में मौका देने का फैसला किया।
कब होगा Vaibhav Sooryavanshi का डेब्यू?
भारतीय टीम 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलेगी, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) 9 से 21 जून तक श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया-ए टीम का हिस्सा रहेंगे। हालांकि सभी की नजरें 26 जून पर टिकी हैं, क्योंकि उसी दिन वैभव भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर इतिहास रच सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत मानी जाएगी।











