CrimeViral

लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर मां ने ही कर दी मासूम बच्ची की हत्या, पति से रहती थी अलग

लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर मां ने ही कर दी मासूम बच्ची की हत्या, पति से रहती थी अलग

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी ही पांच साल की बेटी की हत्या कर दी। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। वह अपने लिव-इन-पार्टनर के साथ रहती थी। जानकारी के मुताबिक महिला पांच साल की बेटी को रिश्ते में बाधा मानती थी, जिस वजह से उसने बच्ची की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोप में 39 वर्षीय महिला और उसके ‘लिव-इन पार्टनर’ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम अब दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। 

लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर मां ने ही कर दी मासूम बच्ची की हत्या, पति से रहती थी अलग
लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर मां ने ही कर दी मासूम बच्ची की हत्या, पति से रहती थी अलग

पति की शिकायत पर केस दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची का शव 25 मार्च को मिला था, जिसकी पहचान वेनेला के तौर पर हुई है। घटना के बाद 4 जून को बच्ची के पिता ने काडुगोडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति से अलग रह रही महिला प्रियंका और उसके लिव-इन-पार्टनर मोहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”शिकायत के आधार पर मोहन को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।” 

पति से अलग रहती थी महिला

बच्ची के पिता के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने 2007 में प्रियंका से शादी की थी और उनकी दो बेटियां है। पिता का आरोप है कि समय के साथ वैवाहिक संबंधों में तनाव बढ़ गया और 2025 में पुराने परिचित मोहन से दोबारा संपर्क होने के बाद प्रियंका की उससे घनिष्ठता हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बाद में प्रियंका ने उस पर तलाक के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला और मोहन के साथ रहने लगी। प्राथमिकी के अनुसार बड़ी बेटी पिता के साथ रहने लगी, जबकि छोटी बेटी वेनेला अपनी मां के साथ रहती थी। 

बेटी की मौत को लेकर दिए अलग-अलग बयान

पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि बेटी की मौत के बारे में प्रियंका ने अलग-अलग और विरोधाभासी बयान दिए, जिससे उन्हें संदेह हुआ। प्राथमिकी के अनुसार, पहले प्रियंका ने कहा कि 24 मार्च की रात बच्ची ने बिरयानी खाई थी और अगली सुबह वह मृत मिली। हालांकि बाद में  प्रियंका ने दावा किया कि बच्ची को कोलार में उसके (प्रियंका) जन्मदिन के अवसर पर एक कैफे में जश्न मनाने के दौरान एयर-कंडीशंड कार में सोता हुआ छोड़ दिया गया था। इसके बाद वे घर लौट गए और अगली सुबह बच्ची मृत मिली। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गहराया शक

फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि, बच्ची के पिता को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शक और अधिक गहरा हो गया। इसके बाद पिता ने इंग्लैंड में कार्यरत अपनी बहन व एक बाल रोग विशेषज्ञ को पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाई। इसके बाद मौत के कारणों को लेकर और सवाल खड़े हुए। बच्ची के पिता का आरोप है कि आरोपी बच्ची को अपने रिश्ते और निजी जीवन में बाधा मानते थे। उन्होंने जानबूझकर उसकी हत्या करके सबूत मिटाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस अब पिता के आरोपों की जांच कर रही है। 

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply