Viral

Gorakhpur Crime News: मां ड्यूटी पर, घर में ‘मौत का खेल’… पिता ने दही में जहर मिलाकर बच्चों को खिलाया, 2 की मौत

Gorakhpur Crime News: मां ड्यूटी पर, घर में ‘मौत का खेल’… पिता ने दही में जहर मिलाकर बच्चों को खिलाया, 2 की मौत

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से गुरुवार देर शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां एक पिता पर अपने ही तीन बच्चों को दही में जहर मिलाकर खिलाने का आरोप है. इस दर्दनाक घटना में दो मासूम बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी की जान बच गई. घटना के समय बच्चों की मां ड्यूटी पर थीं. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Khabar Monkey

Gorakhpur Crime News: मां ड्यूटी पर, घर में ‘मौत का खेल’… पिता ने दही में जहर मिलाकर बच्चों को खिलाया, 2 की मौत
Gorakhpur Crime News: मां ड्यूटी पर, घर में ‘मौत का खेल’… पिता ने दही में जहर मिलाकर बच्चों को खिलाया, 2 की मौत

जानकारी के अनुसार, गीडा थाना क्षेत्र के बरवार गांव निवासी सत्यम कुमार की शादी करीब 12 साल पहले गोरखपुर के ही इंदिरा नगर की रहने वाली संजू देवी से हुई थी. संजू देवी गोरखपुर स्थित सुपर बाजार में कार्यरत हैं. गुरुवार शाम वह अपनी ड्यूटी पर थीं, जबकि घर पर उनके तीन बच्चे प्रज्ञा (11 वर्ष), प्राची (8 वर्ष) और अक्षत (5 वर्ष) मौजूद थे. बताया जा रहा है कि देर शाम करीब 8 बजे सत्यम कुमार घर पहुंचा और दही में जहरीला पदार्थ मिलाकर बच्चों को खाने के लिए दे दिया.

दही से बिगड़ी बच्चों की हालत

छोटी बेटी प्राची और बेटे अक्षत के दही खाने के कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी. बच्चों की हालत बिगड़ता देख आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. बड़ी बेटी प्रज्ञा ने दही नहीं खाया, जिससे उसकी तबीयत नहीं बिगड़ी. प्रज्ञा ने तुरंत घटना की जानकारी अपने दादा और बुआ को दी. सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

इलाज के दौरान दो मासूमों की मौत

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान प्राची (8) और अक्षत (5) ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. परिजनों के अनुसार, सत्यम कुमार ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी मां ने बताया कि वह ऑटो की किस्त जमा करने के लिए पैसों की मांग कर रहा था.

घटना से गांव में शोक की लहर

प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं, मां संजू देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जो घटना के समय अपनी ड्यूटी पर थीं और उन्हें इस भयावह घटना की जानकारी बाद में मिली. मृतक बच्चों के दादी का कहना है कि बच्चों का पिता ऑटो का किस्त भरने के लिए रुपया मांग रहा था.

पैसा देने से मना करने पर वह नाराज हो गया था. बच्चों के दादा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply