भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एक अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जाना है, ये टेस्ट मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 (ICC World Test Championship 2025-27) का हिस्सा नही होगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच ये टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, जो 10 जून को खत्म होगा. भारतीय खिलाड़ी आईपीएल खेलकर आ रहे हैं, वहीं कुछ अफगानिस्तानी खिलाड़ी भी आईपीएल का हिस्सा थे.
Khabar Monkey

अब ये खिलाड़ी फटाफट क्रिकेट से टेस्ट फ़ॉर्मेट में खुद को ढालते नजर आने वाले हैं. भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में किन 11 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरने वाली है. आइए जानते हैं.
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल करेंगे टीम इंडिया के लिए ओपनिंग
अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारत के लिए पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के हाथो में होगी. इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले भी भारत के लिए पारी की शुरुआत की है, लेकिन पिछले सीरीज में टीम इंडिया को 0-3 से शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
इस बार टीम इंडिया के इन दोनों खिलाड़ियों के जिम्मे टीम को ठोस शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी. भारत के लिए नंबर 3 पर साई सुदर्शन बल्लेबाजी करते नजर आने वाले हैं, वहीं कप्तान शुभमन गिल नंबर 4 पर खेलते नजर आएंगे, जबकि नंबर 5 पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नजर आएंगे.
गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का दबदबा
अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ इस टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग 11 में शुभमन गिल की कप्तानी वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस का दबदबा देखने को मिलने वाला है. कप्तान शुभमन गिल के अलावा गुजरात टाइटंस में उनके ओपनिंग जोड़ीदार साई सुदर्शन खेलते नजर आने वाले हैं.
इन दोनों के अलावा गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा नजर आने वाले हैं. गुजरात टाइटंस के इन खिलाड़ियों के अलावा टीम में बतौर बैकअप विकेटकीपर और बल्लेबाज ध्रुव जुरेल नजर आने वाले हैं, वहीं बतौर आलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का प्लेइंग 11 में खेलना तय है. वाशिंगटन सुंदर के जोड़ीदार के रूप में कुलदीप यादव भी नजर आयेंगे.
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए सम्भावित टीम इंडिया
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुन्दर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.












