HealthViral

​संबंध बनाए महीनों हो जाते… फिर भी इंटीमेसी का नहीं करता है मन? बीमारी या कुछ और वजह, ऐसे करें पता

​संबंध बनाए महीनों हो जाते… फिर भी इंटीमेसी का नहीं करता है मन? बीमारी या कुछ और वजह, ऐसे करें पता
​संबंध बनाए महीनों हो जाते… फिर भी इंटीमेसी का नहीं करता है मन? बीमारी या कुछ और वजह, ऐसे करें पता

इंटीमेट होने की इच्छा किसे नहीं होती है. शारीरिक संबंध बनाना किसी भी पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका के लिए नितांत जरूरी चीज है. यही तो है जिस पर इस अनूठे रिश्ते की पूरी इमारत खड़ी रहती है.

इसमें अपने साथियों की संतुष्टि भी काफी अहमियत रखती है. अगर अंदर से इच्छा हो रही है तो कोई दिक्कत नहीं, लेकिन संभोग की इच्छा न होने पर सोचने वाली बात है. कई लोगों की ये शिकायत होती है कि, संबंध बनाए महीनों हो जाते हैं फिर भी इंटेमेट होने का मन नहीं करता है. अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो पहले इसको समझ लें, फटाफट बीमारी करार न दें.

क्योंकि, कई बार यौन इच्छा की कमी किसी दूसरे कारण से भी हो सकती है. जब तक हम इस बात को नहीं समझेंगे तब तक इसको लेकर परेशान होते रहेंगे. इस स्थिति में कई लोग इधर-उधर की दवाई खाना शुरू कर देते हैं. असल में संभोग के लिए मूड न होने का सही कारण कुछ और भी हो सकता है. अब सवाल है कि आखिर, हफ्तों और महीनों-महीनों तक संबंध बनाने का मन क्यों नहीं होता है? आइए जानते हैं इस बारे में-

इंटीमेट होने का मूड कितने दिनों से नहीं हो रहा?

संबंध बनाने का मन कितनों दिनों से नहीं हो रहा है? यह सवाल पीड़ित व्यक्ति से ही है. इसका जवाब हर इंसान को पता होना चाहिए. क्योंकि, अगर आप किसी डॉक्टर के पास जाते हैं तो वहां पर भी यह बात बतानी पड़ेगी. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, अगर आपको दिक्कत कई महीनों से हो रही है तब तो डॉक्टर से मिलने की जरूरत है. वहीं, अगर कुछ दिन से दिक्कत है तो चिंता की बात नहीं है. क्योंकि, कई बार किसी बात या अन्य कारण से मूड नहीं हो पाता है.

संबंध बनाने की इच्छा की कमी किसमें?

कई बार आपकी इच्छा तो होती है, लेकिन पार्टनर का मूड देखकर आपको कंट्रोल करना पड़ता है. कई बार इस बात को लेकर लड़के खुद को दोषी मान लेते हैं. उनको लगता है कि उनकी पार्टनर उनसे खुश नहीं है. मगर ऐसा नहीं है. ज्यादातर मामलों में लड़कियों में यौन इच्छी की कमी देखने को मिलती है. दरअसल, कई कारणों से इनके शरीर में बदलाव देखने को मिलते हैं. इस कारण यौन इच्छी की कमी देखने को मिलती है.

सप्ताह में किन दिन सेक्स करना सही?

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, हर दिन संबंध बनाना संभव नहीं है. हेल्दी सेक्सुअल लाइफ के लिए हर दिन शारीरिक संबंध बनाना जरूरी भी नहीं है. सेक्सोलॉजिस्ट का मानना है कि सप्ताह में दो तीन दिन या 4-5 बार संभोग करना सही है. हर दिन इंटीमेट करने से बचना चाहिए. ऐसा करने से भी संभोग की इच्छा शक्ति मरने लगती है. अगर आप हर दिन संबंध बनाना चाहते हैं लेकिन आपका शरीर साथ नहीं दे रहा है तो ऐसे में इसे बीमारी न समझें. आपको थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए.

Leave a Reply