SportsViral

IND vs AFG: कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, कम से कम एक डेब्यू पक्का, देवदत्त पडिक्कल को करना होगा इंतजार

IND vs AFG: कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, कम से कम एक डेब्यू पक्का, देवदत्त पडिक्कल को करना होगा इंतजार

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला 6 जून से शुरू होने जा रहा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे से मैच शुरू हो जाएगा। भारतीय टीम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रही है। आने वाले दिनों का शेड्यूल काफी व्यस्त है और इसका आगाज होने को है। इस बीच सवाल है कि भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगी। इस मैच में कम से कम एक डेब्यू पक्का नजर आ रहा है। हालांकि जब कप्तान शुभमन गिल सुबह नौ बजे टॉस के लिए मैदान में आएंगे, तभी सारे पत्ते खुलेंगे। 

IND vs AFG: कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, कम से कम एक डेब्यू पक्का, देवदत्त पडिक्कल को करना होगा इंतजार
IND vs AFG: कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, कम से कम एक डेब्यू पक्का, देवदत्त पडिक्कल को करना होगा इंतजार

साई सुदर्शन नंबर तीन पर खेलेंगे, देवदत्त पडिक्कल को करना होगा इंतजार

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए तैयार है। मैच से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को जब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से बात की गई तो उन्होंने साफ कर दिया कि नंबर तीन पर साई सुदर्शन खेलेंगे। हालांकि अभी तक साई को जितने भी मौके टेस्ट में मिले हैं, वे खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। लेकिन हेड कोच का मानना है कि उन्हें अभी और वक्त दिया जाएगा। अब अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट में साई सुदर्शन कैसा प्रदर्शन करते हैं, ये देखना अहम होगा। साई के नंबर तीन पर खेलने का मतलब ये हुआ कि देवदत्त पडिक्कल को अभी इंतजार करना होगा। 

केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल करेंगे पारी का आगाज, शुभमन गिल नंबर 4 पर खेलेंगे

सलामी जोड़ी की बात की जाए तो उसमें यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का नाम तय सा लग रहा है। तीसरे नंबर पर साई आएंगे और खुद कप्तान शुभमन गिल नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे। इसके बाद विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आएंगे। ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर और नी​तीश कुमार रेड्डी को मौका मिलना भी करीब करीब तय सा नजर आ रहा है। 

मोहम्मद सिराज फिट, प्रसिद्ध कृष्णा होंगे उनके जोड़ीदार

वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव स्पिन की जिम्मेदारी निभाएंगे। तीसरे स्पिनर के तौर पर हर्ष दुबे और मानस सुथार में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है। दोनों का खेलना करीब करीब मुश्किल है, लेकिन एक को डेब्यू होगा, ये भी तय सा नजर आ रहा है। आखिरी वक्त में कौन बाजी मारेगा, ये देखना अहम होगा। बात अगर तेज गेंदबाजी की करें तो अच्छी खबर ये है कि मोहम्मद सिराज फिलहाल पूरी तरह से फिट हैं। वे खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा उनके जोड़ीदार होंगे। उनका साथ नीतीश कुमार रेड्डी देंगे। 

Khabar Monkey

भारत की संभावित XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे / मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply