Viral

बस्ती के कर्नल केसी मिश्र को थल सेनाध्यक्ष ने दिया वेटरन्स एचीवर्स अवॉर्ड,जैविक खेती के लिए हुए सम्मानित

बस्ती के कर्नल केसी मिश्र को थल सेनाध्यक्ष ने दिया वेटरन्स एचीवर्स अवॉर्ड,जैविक खेती के लिए हुए सम्मानित

बस्ती : पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन और जहर मुक्त जैविक कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए बस्ती जनपद के प्रख्यात समाजसेवी कर्नल केसी मिश्र को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में ‘वेटरन्स एचीवर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें देश के थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के हाथों प्रदान किया गया। यह पुरस्कार कर्नल मिश्र द्वारा पिछले ढाई दशकों से पर्यावरण और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके अतुलनीय व अनुकरणीय योगदान के लिए दिया गया है।

Khabar Monkey

बस्ती के कर्नल केसी मिश्र को थल सेनाध्यक्ष ने दिया वेटरन्स एचीवर्स अवॉर्ड,जैविक खेती के लिए हुए सम्मानित
बस्ती के कर्नल केसी मिश्र को थल सेनाध्यक्ष ने दिया वेटरन्स एचीवर्स अवॉर्ड,जैविक खेती के लिए हुए सम्मानित

कर्नल केसी मिश्र भारतीय सेना से कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हैं। देश की सीमाओं की रक्षा करने के बाद उन्होंने पिछले 25 वर्षों से अपने अनुभव, अनुशासन और सेवा भाव को पूरी तरह से समाज, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए समर्पित कर दिया है। युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने कर्नल मिश्र ने बस्ती शहर से सटे फुटहिया चौराहे के पास ‘राजेश्वरी मिश्र जैविक कृषि एवं बागवानी केंद्र’ की स्थापना की है। इस केंद्र को उन्होंने जैव विविधता, प्राकृतिक जीवनशैली और संस्कार निर्माण के एक जीवंत केंद्र के रूप में विकसित किया है, जहाँ विलुप्त प्रजाति के अनाज, सब्जियां और सेब, नाशपाती, अमरूद, मसालों व दुर्लभ फूलों का एक अद्भुत संसार देखने को मिलता है।

भीषण गर्मी और चुनौतीपूर्ण मौसम में भी कर्नल मिश्र ने कई दुर्लभ पौधों का संरक्षण कर यह साबित किया है कि प्रकृति प्रेम से हर असंभव कार्य को संभव बनाया जा सकता है। वह नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने के लिए बच्चों, शिक्षकों और युवाओं हेतु नियमित रूप से कार्यशालाएं व संस्कार शालाएं आयोजित करते हैं। फलों के मौसम में वे बच्चों को अपनी बागवानी में बुलाकर खुद फल तोड़कर खाने का अवसर देते हैं ताकि बच्चे भोजन के वास्तविक स्रोत को समझ सकें। कर्नल मिश्र का यह प्रयास केवल खेती नहीं बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है। इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कर्नल केसी मिश्र ने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सीमाओं की सुरक्षा से नहीं, बल्कि एक स्वस्थ समाज, सुरक्षित पर्यावरण और जागरूक पीढ़ी के निर्माण से भी होता है, और वे इस प्रयास को अनवरत जारी रखेंगे।

Leave a Reply