EntertainmentViral

जैकी श्रॉफ ने शाहरुख खान को क्यों कहा ‘फूटने वाला ज्वालामुखी’? बहुत पहले ही कर दी थी उनके स्टारडम की भविष्यवाणी

जैकी श्रॉफ ने शाहरुख खान को क्यों कहा ‘फूटने वाला ज्वालामुखी’? बहुत पहले ही कर दी थी उनके स्टारडम की भविष्यवाणी

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ अपने एक अलग ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सिनेमाजगत में तमाम फिल्मों में काम कर चुके हैं और आज भी एक से बढ़कर एक रोल में नजर आते हैं। उन्हें इंडस्ट्री में जग्गू दादा के नाम से जाना जाता है। एक्टर ने शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके स्टारडम के बारे में उन्हें पहले से यकीन था। अब ऐसा उन्होंने क्यों कहा, चलिए बताते है…

जैकी श्रॉफ ने शाहरुख खान को क्यों कहा ‘फूटने वाला ज्वालामुखी’? बहुत पहले ही कर दी थी उनके स्टारडम की भविष्यवाणी
जैकी श्रॉफ ने शाहरुख खान को क्यों कहा ‘फूटने वाला ज्वालामुखी’? बहुत पहले ही कर दी थी उनके स्टारडम की भविष्यवाणी

जैकी श्रॉफ का एक इंटरव्यू सामने आया जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान के बारे में बात की। वी आर युवा के साथ बातचीत का उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने लोगों से पेड़ लगाने की अपील करते हुए शाहरुख खान की तारीफ की।

जैकी श्रॉफ ने कहा, ‘शाहरुख बाबा हमेशा कोने में बैठे रहते थे और उसे देखकर मुझे लगता था कि एक वोल्केनो बैठा है। ये फूटने वाला है। आज मैं उनके साथ ‘किंग’ फिल्म में काम कर रहा हूं। वो आज भी वैसे ही है। उनके दिल में सबके लिए आज भी उतनी ही इज्जत है, प्यार है।’

अपनी बात पूरी करते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा कि ‘शाहरुख ने इंडिया को ग्लोबल लेवल पर प्रतिनिधित्व किया है। वो एक उम्दा कलाकार हैं, शानदार हैं।’ जैकी श्रॉफ को हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन सुपरहीरों’ में देखा गया था। यह फिल्म 29 मई को रिलीज हुई थी और दर्शकों से फिल्म को मिला जुला रिस्पांस मिला था।

यह भा पढ़ें-

बता दें कि आज जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ अपनी 38वीं सालगिरह मना रहें हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी ने कुछ पुरानी तस्वीरों को साझा किया। कुछ तस्वीरों में जैकी श्रॉफ अपनी पत्नी से गले लगाती दिखे, कुछ में उनकी पारंपरिक शादी के कुछ पल मौजूद थे। एक फोटो में टाइगर और कृष्णा श्रॉफ भी नजर आए। एक्टर को बॉलीवुड का जेंटलमैन कहा जाता है। उनके फैंस उनकी इन तस्वीरों पर बधाइंयां दे रहे है।

Leave a Reply