Navpancham Yog: नवपंचम योग ज्योतिष के शुभ योगों में से एक है। 8 जून 2026 को दो शुभ ग्रहों शुक्र और चंद्रमा के बीच भी नवपंचम योग बनेगा। आपको बता दें कि 8 जून की शाम को शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे और रात को चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में शुक्र-चंद्रमा के बीच नवपंचम योग बनेगा और 3 राशियों का सोया भाग्य जागेगा। इन राशियों को करियर और आर्थिक पक्ष में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

वृषभ राशि
आपके लिए शुक्र-चंद्रमा के बीच नवपंचम योग बेहद शुभ साबित हो सकता है। करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां आप छू सकते हैं। शुक्र के प्रभाव से आपकी रचनात्मक क्षमता का विकास होगा और क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को उपलब्धियां मिल सकती हैं। इसके साथ ही आपके आर्थिक पक्ष में भी सुधार देखने को मिल सकता है। कुछ लोगों को निवेश किए धन से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों में भी शुक्र-चंद्रमा के प्रभाव से सुधार देखने को मिल सकता है।
Khabar Monkey
कर्क राशि
आपकी राशि में शुक्र का गोचर 8 जून को होगा और रात के समय चंद्रमा के मीन राशि में गोचर करते ही शुक्र-चंद्र का नवपंचम योग बनेगा। इसलिए कर्क राशि के जातकों का सोया भाग्य जाग सकता है। किस्मत के सहयोग से आपके बिगड़ते काम भी बनेंगे। जून के दूसरे सप्ताह में आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में भी सुखद बदलाव कर्क राशि के जातक देख सकते हैं। करियर के क्षेत्र में पदोन्नति या वेतन में वृद्धि होने से आर्थिक पक्ष सुधरेगा।
मीन राशि
आपके लिए भी नवपंचम योग का बनना बेहद शुभ रह सकता है। भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे उनको सफलता मिलने के योग हैं। इस राशि के नव विवाहित लोगों को खुशखबरी मिलने के भी योग हैं। आर्थिक रूप से भी आप संपन्न होंगे और बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। समाज के गणमान्य लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। खेलकूद के क्षेत्र में भी इस राशि वाले सुखद परिणाम पा सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)












