EntertainmentViral

डेब्यू से पहले 150 किलो के थे जैकी भगनानी, पिता ने खुद ही लॉन्च करने से किया था मना, खुद बताई पूरी कहानी

डेब्यू से पहले 150 किलो के थे जैकी भगनानी, पिता ने खुद ही लॉन्च करने से किया था मना, खुद बताई पूरी कहानी

जैकी भगनानी बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे हैं और अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। जैकी ने साल 2009 में आई फिल्म ‘कल किसने देखा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को विवेक शर्मा ने डायरेक्ट किया था और ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन अपने डेब्यू से पहले जैकी 150 किलो ग्राम के हुआ करते थे। जैकी हाल ही में नेहा धूपिया के शो में पहुंचे थे और खुद ही इस किस्से का खुलासा किया है। 

डेब्यू से पहले 150 किलो के थे जैकी भगनानी, पिता ने खुद ही लॉन्च करने से किया था मना, खुद बताई पूरी कहानी
डेब्यू से पहले 150 किलो के थे जैकी भगनानी, पिता ने खुद ही लॉन्च करने से किया था मना, खुद बताई पूरी कहानी

 जैकी ने बताया 150 किलो वजन का सच

 बचपन में मोटापे से जूझने के बारे में खुलकर बात करते हुए जैकी भगनानी ने बताया कि बचपन में उनका वजन लगभग 150 किलो था। जिसके कारण उन्हें अक्सर ट्रोल होना पड़ा था और लोग चिढ़ाया करते थे। एक घटना को याद करते हुए जो सालों तक उनके मन में बसी रही, जैकी ने बताया, ‘मुझे आज भी याद है कि अक्षय सर पर एक फिल्म बनी थी, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’। उस समय निर्माताओं के बीच यह चर्चा चल रही थी कि वे डब्ल्यूडब्ल्यूएफ पहलवान योकोजुना को बुला रहे हैं और उन्हें बॉलीवुड के लिए भारत ला रहे हैं। उस समय यह बहुत चर्चित खबर थी। मुझे याद है कि जब ये सब बातें हो रही थी तो मेरे दिमाग में चल रहा था कि क्यों किसी और को बुलाना मैं हूं न।’

Khabar Monkey

आज तक नहीं भूले ट्रोलिंग

जैकी ने ये भी खुलासा किया कि बचपन का  दौर अहसासों का ऐसा कच्चा समय होता है कि उस समय की बातें आपके जहन में बस जाती हैं। जैसे मुझे ट्रोलिंग की कई बातें ऐसी याद हैं जो मेरे साथ हो चुकी हैं। जब मैं किसी को हंसते हुए देखता था तो लगता था कि ये शायद मुझ पर हंस रहा है। जैकी ने अपने बचपन के दौर को याद किया और बताया कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में डेब्यू के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। साथ ही जैकी ने ये भी बताया कि कैसे उनके पिता ने भी उन्हें लॉन्च करने से मना कर दिया था। जैकी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने खूब मेहनत की और खुद को काफी अनुशासित कर लिया। बाद में जैकी ने कई फिल्मों में काम किया है।  जैकी की फिल्म ‘वैलकम टू कराची’ में काफी पसंद किया गया था और ये 2015 में रिलीज किया गया था। 

– 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply