फिल्म निर्माता अमित जानी इन दिनों अपनी फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, सलमान खान की कानूनी टीम ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा था, जिसमें मेकर्स से पोस्टर, टीजर या किसी भी तरह का कोई भी कंटेंट रिलीज न करने के लिए कहा गया था। सिर्फ इतना ही नहीं, अभिनेता की टीम ने मेकर्स से लिखित माफी की भी मांग की थी। लीगल नोटिस में आरोप लगाया गया कि फिल्म एक्टर के काला हिरण शिकार केस से प्रेरित है, जो अभिनेता की इमेज को नुकसान पंहुचा सकती है।

इस मूवी की वजह से काला हिरण शिकार केस की कानूनी कार्यवाही में भी रुकावट डाल सकती है। इसके बाद अमित जानी ने गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कहा कि उन्हें सलमान खान के फैंस की तरफ से धमकियां मिल रही हैं। अब इस मामले में दबंग खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने ‘काला हिरण’ निर्माता अमित जानी को सपोर्ट किया है।
यह भी पढ़ें:
सोमी अली ने किया अमित को सपोर्ट
अमित जानी के वीडियो पर कमेंट करते हुए सोमी अली ने लिखा, “आपका पूरा हक है कोई भी सब्जेक्ट पर फिल्म बनाने का। सिर्फ दोषी लोग छुपते हैं और धमकी देते हैं।” उनके कमेंट पर जवाब देते हुए निर्माता ने लिखा, “खुलकर सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया।”
वीडियो में क्या बोले थे अमित
अमित जानी ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया था कि वो सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस का जवाब नहीं देंगे और उन्होंने कैमरे के सामने ही नोटिस को फाड़ दिया था। अमित ने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, “जो इनके मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग है वो कई हजार मैसेज भेज चुके हैं जान से मरने के। मुंबई आने पर सर काटने के और एक मैसेज तो डी कंपनी के नाम पर भिजवाया गया है।”
Khabar Monkey
यह भी पढ़ें:












