अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है। मोहम्मद सिराज मुकाबले के लिए फिट हो चुके है।

Mohammed Siraj fitness update for IND vs AFG Test: भारतीय क्रिकेट टीम 6 जून से मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रही टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। आगामी अंतरराष्ट्रीय सीजन से पहले खिलाड़ियों की तैयारियों को परखने का यह बेहतरीन मौका होगा।
इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की फिटनेस को लेकर थी। आईपीएल 2026 में लगातार क्रिकेट खेलने के बाद उनके वर्कलोड को देखते हुए कई तरह के सवाल उठ रहे थे। हालांकि अब टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है और सिराज की फिटनेस को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है।
IND vs AFG: सिराज मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से दो दिन पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे ने मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सिराज पूरी तरह फिट हैं और मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं। इस बयान के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों ने राहत की सांस ली है।
🚨 TEAM INDIA PC UPDATE 🚨
– Mohammed Siraj is fit and ready to go 🏏
– Manav Suthar & Harsh Dubey among spinner options 👀
– Only one of them likely to play alongside Kuldeep Yadav & Washington Sundar
Khabar Monkey
Final decision still pending 🔥
Ryan ten Doeschate 🗣️ pic.twitter.com/D3L9Mdj1LN
— The Free Hit (@THEFREEHITHQ) June 4, 2026
IND vs AFG: आईपीएल के बाद फिटनेस पर था सस्पेंस
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की ओर से 17 मुकाबले खेले थे। लगातार क्रिकेट और भारी वर्कलोड की वजह से उनके टेस्ट मैच में खेलने को लेकर संशय बना हुआ था। इसके अलावा उनकी फिटनेस को लेकर भी चर्चाएं तेज थीं, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
IND vs AFG: मानव सुथार और हर्ष दुबे की राह मुश्किल
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच (IND vs AFG) के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल युवा खिलाड़ियों मानव सुथार और हर्ष दुबे को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है। रेयान टेन डोएशे ने कहा कि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के एक साथ अंतिम एकादश में शामिल होने की संभावना काफी कम है।
IND vs AFG: नंबर-3 बल्लेबाजी क्रम पर भी नजर
नंबर-3 बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी टीम मैनेजमेंट मंथन कर रहा है। डोएशे ने कहा कि टीम इस पोजीशन पर ज्यादा बदलाव करने के पक्ष में नहीं है। देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन दोनों ने हाल के समय में शानदार फॉर्म दिखाई है। ऐसे में टीम उसी खिलाड़ी पर भरोसा जताएगी जो परिस्थितियों के अनुसार खुद को बेहतर तरीके से ढाल सके और टीम की जरूरतों को पूरा कर सके।











