CrimeViral

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या, वसुंधरा एन्क्लेव के फ्लैट में मिली लाश; अकेले रहती थीं देवोस्मिता पॉल

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या, वसुंधरा एन्क्लेव के फ्लैट में मिली लाश; अकेले रहती थीं देवोस्मिता पॉल

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम अपार्टमेंट में रहने वाली दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध शिवाजी कॉलेज की एक असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. असिस्टेंट प्रोफेसर की पहचान देवोस्मिता पॉल के रूप में हुई. देवोस्मिता अपने पति से लंबे समय से अलग रह रही थीं और वसुंधरा एन्क्लेव के सत्यम अपार्टमेंट में अकेले रहती थीं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या, वसुंधरा एन्क्लेव के फ्लैट में मिली लाश; अकेले रहती थीं देवोस्मिता पॉल
दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या, वसुंधरा एन्क्लेव के फ्लैट में मिली लाश; अकेले रहती थीं देवोस्मिता पॉल

बहन के फोन करने पर हुआ खुलासा

घटना के बाद आसपास के लोगों और सोसाइटी के निवासियों में दहशत और चिंता का माहौल है. दिनदहाड़े सामने आई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस के अनुसार, 4 जून दोपहर करीब 2:35 बजे न्यू अशोक नगर थाने में PCR कॉल प्राप्त हुई. कॉल करने वाली महिला की पहचान 49 वर्षीय देवरती पॉल के रूप में हुई, जिन्होंने बताया कि उनकी बहन की हत्या हो गई है और उनका शव फ्लैट के अंदर पड़ा हुआ है.

Khabar Monkey

मौके पर पहुंची क्राइम और फॉरेंसिक टीम

देवरती पॉल ने पुलिस को बताया कि सुबह से उनकी बहन फोन नहीं उठा रही थीं. जब काफी देर तक संपर्क नहीं हो पाया और फ्लैट बाहर से बंद मिला तो उन्हें शक हुआ. इसके बाद ताला तोड़कर अंदर देखा गया, जहां देवोस्मिता पॉल मृत अवस्था में मिलीं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. इसके बाद क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर पूरे क्राइम सीन की बारीकी से जांच की. पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सबूत और फॉरेंसिक सैंपल एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है.

FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए LBS अस्पताल भेज दिया. साथ ही न्यू अशोक नगर थाने में BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपियों की तलाश जारी है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply