EntertainmentViral

Pahlaj Nihalani Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए पहलाज निहलानी, सैफ अली खान, गोविंदा, मलाइका से लेकर इन सभी सेलेब्स ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

Pahlaj Nihalani Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए पहलाज निहलानी, सैफ अली खान, गोविंदा, मलाइका से लेकर इन सभी सेलेब्स ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

दिग्गज फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने आज 4 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 76 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मुंबई के सांता क्रूज में मौजूद श्मशान घाट में आज उनका अंतिम संस्कार हुआ। दोपहर 3 बजे करीब उनके अंतिम संस्कार की विधि पूरी हुई। जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स को देखा गया।

Pahlaj Nihalani Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए पहलाज निहलानी, सैफ अली खान, गोविंदा, मलाइका से लेकर इन सभी सेलेब्स ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
Pahlaj Nihalani Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए पहलाज निहलानी, सैफ अली खान, गोविंदा, मलाइका से लेकर इन सभी सेलेब्स ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

आचार्य भूपेंद्र शास्त्री ने उनके अंतिम संस्कार के बारे जानकारी देते हुए बताया कि सब लोगों ने मिलकर वैदिक विधि के अनुसार पहलाज निहलानी का अंतिम संस्कार किया। उनके लिए हम सभी ने श्रद्धांजलि समर्पित की।

पहलाज निहलानी के अंतिम समय में उन्हें श्रद्धांजलि देने पूरा बॉलीवुड पहुंचा। गोविंदा, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा, बॉनी कपूर, डेविड धवन, वरुण धवन उनके अंतिम संस्कार में नजर आए। 80 के दशक में अपना करियर शुरु करने वाले पहलाज निहलानी ने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दीं। गोविंदा को पहली फिल्म के निर्माता पहलाज निहलानी ही थे।

उनके अंतिम संस्कार में गोविंदा यहां काफी भावुक नजर आए। उनके चेहरे पर उदासी साफ नजर आई। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके जीवन में पहलाज निहलानी की कितनी अहमियत थी।

सैफ अली खान भी उनके अंतिम संस्कार में दिखाई दिए। एक्टर ने पहलाज निहलानी के निर्देशन में बनी फिल्म दिल तेरा दीवाना में काम किया था।

Khabar Monkey

फिल्ममेकर और एक्टर फरहान अख्तर ने भी उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा फिल्ममेकर रमेश तौरानी अपनी पत्नी के साथ पहलाज निहलानी के घर पहुंचे।

शत्रुघ्न सिंहा, डेविड धवन, वरुण धवन, बॉनी कपूर, मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया भी उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

Leave a Reply