Viral

सनसनीखेज वारदात, समलैंगिक संबंध और ब्लैकमेलिंग, 3 दोस्तों ने की कैंटीन संचालक की हत्या

सनसनीखेज वारदात, समलैंगिक संबंध और ब्लैकमेलिंग, 3 दोस्तों ने की कैंटीन संचालक की हत्या

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पुलिस ने कैंटीन संचालक नईम की हत्या के मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया है। नईम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही तीन दोस्तों मोहसिन, दानिश और कासिम ने मिलकर की थी। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए हत्या की वजह का खुलासा किया है।

सनसनीखेज वारदात, समलैंगिक संबंध और ब्लैकमेलिंग, 3 दोस्तों ने की कैंटीन संचालक की हत्या
सनसनीखेज वारदात, समलैंगिक संबंध और ब्लैकमेलिंग, 3 दोस्तों ने की कैंटीन संचालक की हत्या

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दावा किया कि मृतक नईम समलैंगिक था और उनके बीच समलैंगिक संबंध थे। आरोपियों का आरोप है कि नईम उनके वीडियो बना चुका था और उन्हीं वीडियो के आधार पर उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपियों ने बताया कि नईम के इस ब्लैकमेलिंग के चंगुल से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने एक खौफनाक साजिश रची।

Khabar Monkey

योजना के तहत तीनों दोस्तों ने मिलकर नईम को उसी के एक प्लॉट में ले जाकर उसका गला काट दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से कैश (नकदी), सोने की चेन और अंगूठी भी लूट ले गए। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply