Important Nutrition For Kids: बच्चों की सही ग्रोथ के लिए पेरेंट्स को उनकी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। डाइट में सभी पोषक तत्व और आवश्यक चीजों को शामिल करने से बच्चे की ग्रोथ और हाइट में तेजी आती है। 5 से 10 साल की उम्र के बच्चे का शारीरिक, मानसिक और कॉगनिटिव विकास होता है और इसके लिए एक संतुलित और पोषण से भरपूर डाइट उनके लिए बेहद जरूरी है।

इस उम्र में बच्चे को एनर्जी की आवश्यकता होती है, जिसके लिए उनकी डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम व मिनरल्स शामिल होना चाहिए। यह मांसपेशियों की ग्रोथ में मदद करता है। वहीं, ब्रेन के डेवलपमेंट के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड की आवश्यकता होती है।
कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates)
कार्बोहाइड्रेट्स को एक ब्रेन फूड माना जाता है। बच्चों के लिए एनर्जी का मुख्य सोर्स कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। यह उनके खेल, पढ़ाई और अन्य शारीरिक गतिविधियों के लिए आवश्यक एनर्जी देते हैं। इसके लिए आप बच्चे की डाइट में चावल, गेहूं, जौ, दलिया, रोटी, और आलू को शामिल कर सकते हैं।
कैल्शियम (Calcium)
कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, यह मांसपेशियों के सिकुड़ने और नर्वस सिस्टम के काम करने के लिए भी जरूरी है। बच्चों की हड्डियां डेवलपिंग होती है, इसलिए उन्हें अधिक कैल्शियम वाली डाइट की जरूर होती है। इसके लिए दूध, दही, पनीर, और हरी पत्तेदार सब्जियों को बच्चों के भोजन में शामिल करना चाहिए।
हेल्दी फूड (साभार. सोसळ मीडिया)
Khabar Monkey
प्रोटीन (Proteins)
प्रोटीन बच्चों के शरीर में मांसपेशियों के निर्माण और उन्हें रिपेयर करने का काम करती है। साथ ही इससे बच्चों का भी मजबूत होता हैं। इससे बच्चे बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं। बच्चे की डाइट में प्रोटीन को शामिल करने के लिए आप दालें, अंडे, मीट, दूध, पनीर, और नट्स दे सकते हैं।
–
विटामिन्स (Vitamins)
विटामिन्स बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। हर विटामिन का अपना काम होता है, शरीर में प्रत्येक विटामिन शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए काम करता है, जैसे कि आंखों के लिए, विटामिन D हड्डियों के लिए और विटामिन C इम्यून सिस्टम के लिए आवश्यक होता है। इसकी पूर्ति के लिए आप बच्चों की डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल (जैसे संतरा, आम या बच्चे का कोई भी पसंदीदा फल), दूध, अंडे आदि को शामिल कर सकते हैं।
हेल्दी फूड (साभार. सोशल मीडिया)
कितना खाना बच्चों के लिए सेहतमंद
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार 5 साल के बच्चे को रोजाना अपने खाने में इस प्रकार से पोषक तत्वों की मात्रा को ऐड करना चाहिए।
- कैलोरी- 1200 से 1400 Kcal
- फैट- 25 से 30 पर्सेंट
- फैट-फ्री मिल्क- दो कप
- मीट या बींस- 85 से 115 ग्राम
- फल- 1.5 कप
- सब्जियां- 1 कप से 1.5 कप
- अनाज- 115 से 140 ग्राम












