आज का दिन अधिकतर राशियों के लिए करियर और संवाद के मोर्चे पर मजबूत है। उच्च के बृहस्पति और मंगल की स्वराशि में स्थिति दिन को ऊर्जावान बनाती है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें।

रिश्तों में खुलकर की गई बातें आज असर करेंगी लेकिन शब्दों का चुनाव संभलकर करें। मेष, सिंह और धनु जैसी अग्नि राशियों के लिए करियर और हौसले का दिन है। वृषभ, कन्या और मकर जैसी पृथ्वी राशियों को बौद्धिक बढ़त और धैर्य से फायदा होगा।
मिथुन, तुला और कुंभ जैसी वायु राशियों के लिए संवाद और नेटवर्किंग में जबरदस्त मौके हैं। कर्क, वृश्चिक और मीन जैसी जल राशियों के लिए आज गहरे बदलाव और छिपे हुए शुभ संकेत सामने आएंगे। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं चंद्र और लग्न के हिसाब से कैसा रहेगा (4 June 2026 Ka Rashifal) आपका आज का दिन।
जीवन से जुड़े पर्सनल ज्योतिषीय संकेत — अभी देखें
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
पॉजिटिव: देखा जाए तो मंगलदेव इस समय अपनी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। यही वजह है कि आपका आत्मविश्वास और शारीरिक ऊर्जा इस समय सातवें आसमान पर रहेगी। विशेष रूप से बुधदेव और शुक्रदेव का तीसरे भाव में होना आपकी वाणी को बहुत प्रभावशाली बना रहा है। आज आप बहुत ही आसानी से नए लोगों से संपर्क बना पाएंगे।
नेगेटिव: ध्यान रहे, सुबह के समय चंद्रदेव राशि संधि पर रहेंगे। इस स्थिति के कारण मन में थोड़ी सी घबराहट या बेचैनी महसूस हो सकती है। पुरानी बातें अचानक याद आकर मूड खराब कर सकती हैं। हर छोटी बात का बहुत ज्यादा विश्लेषण करने से आपको आज बचना चाहिए।
करियर: आपके कर्मक्षेत्र के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार संकेत दे रहा है। मंगलदेव का बल और बुध-शुक्र की जुगलबंदी किसी भी महत्वपूर्ण मीटिंग या नई डील के लिए एकदम सटीक है। दोपहर के बाद जब चंद्रदेव दसवें भाव में आएंगे, तब काम की रफ्तार और तेज हो जाएगी। जो भी काम रुके हुए हैं, उन्हें आगे बढाएं।
फाइनेंस: सूर्यदेव इस समय दूसरे भाव में बैठे हैं, जो शत्रु राशि का क्षेत्र है। इसलिए आज धन से जुड़े मामलों में आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। कोई बड़ा निवेश करने या किसी को उधार पैसा देने से बचें। राहु आपके ग्यारहवें घर में बैठे हैं, जो अचानक कहीं से धन लाभ करा सकते हैं।
हेल्थ: शरीर में आज गजब का जोश और फुर्ती बनी रहेगी। मंगलदेव की कृपा से आज आपको योग या व्यायाम करने में बहुत आनंद आएगा। सुबह के समय आपका पाचन थोड़ा कमजोर रह सकता है। हल्का नाश्ता करें और पानी अच्छी मात्रा में पीते रहें।
लकी नंबर: 9
लकी कलर: गहरा लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और किसी जरूरतमंद को लाल मसूर की दाल का दान करें।
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
पॉजिटिव: आपकी राशि के स्वामी शुक्रदेव इस समय बुधदेव के साथ दूसरे भाव में बैठे हैं। धन, परिवार और वाणी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। अपनी मीठी वाणी के दम पर आज आप कोई भी वित्तीय डील फाइनल कर सकते हैं।
नेगेटिव: सुबह के समय चंद्रदेव आठवें भाव में रहेंगे, जिससे मन थोड़ा उदास रह सकता है। कोई पुरानी चिंता अचानक आपके सामने आ सकती है, लेकिन उसे ज्यादा तूल न दें। मंगलदेव बारहवें भाव में हैं, इसलिए आज फिजूल की भागदौड़ से आपको बचना होगा।
करियर: बिजनेस या नौकरी में किसी नई टेक्नोलॉजी से जुड़ा कोई शानदार अवसर अचानक मिल सकता है। राहु आपके दसवें भाव में बैठे हैं, जो लीक से हटकर काम करने का मौका देंगे। आने वाले महीनों में आपके कॉन्टेक्ट्स और बातचीत से बड़े फायदे होंगे।
फाइनेंस: शनिदेव ग्यारहवें भाव में बैठे हैं, जो आर्थिक लाभ तो देंगे लेकिन उसकी रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा वित्तीय फैसला न लें। नया कर्ज लेने या बड़ा निवेश करने के लिए शुक्रदेव के राशि बदलने का इंतज़ार करना बेहतर है ।
हेल्थ: शारीरिक रूप से आज थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, खासकर सुबह के वक्त। मंगलदेव की स्थिति के कारण खुद को जबरदस्ती काम में न झोंकें। पेट का खास ख्याल रखें और बाहर का तला-भुना खाने से पूरी तरह बचें।
लकी नंबर: 6
लकी कलर: सफेद या हल्का नीला
उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें और मां लक्ष्मी की पूजा करें।
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
पॉजिटिव: आपकी राशि के स्वामी बुधदेव इस समय पहले भाव
में अपनी ही राशि में विराजमान हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलेगा और आपकी बातों में एक अलग ही वजन रहेगा। शुक्रदेव भी लग्न में साथ बैठे हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढेगा।
नेगेटिव: आज लाइफ पार्टनर या किसी करीबी सहयोगी के साथ थोड़ा तनाव होने की आशंका है। चंद्रदेव का सातवें भाव में आना भावनाओं को तीव्र कर सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। दिमाग में विचारों की अधिकता रहेगी, जिससे आप हर बात को जरूरत से ज्यादा खींचेंगे।
करियर: लिखने, बोलने या किसी भी तरह के संवाद से जुड़े कामों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। मंगलदेव ग्यारहवें भाव में अपनी ही राशि में बैठे हैं, जिससे आपके नेटवर्क से कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। शनिदेव दसवें भाव में रहकर आपकी मेहनत का फल देंगे।
फाइनेंस: उच्च के बृहस्पतिदेव की दूसरे भाव पर नजर आने वाले महीनों में आर्थिक स्थिति को बहुत मजबूत बनाएगी। ग्यारहवें भाव में मंगलदेव की मजबूत स्थिति से आपकी मेहनत की कमाई के रास्ते खुले हैं। किसी पुराने प्रोजेक्ट से भी अटका हुआ पैसा मिल सकता है।
हेल्थ: बुधदेव और शुक्रदेव का लग्न में होना शरीर और मन दोनों को एक नई ताजगी देता है। हालांकि, बुधदेव के नक्षत्र प्रभाव के कारण मानसिक कार्यभार थोड़ा ज्यादा रहेगा। काम के बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लें और शांत बैठने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 5
लकी कलर: हरा या पीला
उपाय: बुधवार को साबुत हरी मूंग दाल का दान करें और गणेश जी को दूर्वा चढाएं।
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
पॉजिटिव: बृहस्पतिदेव आपके पहले भाव में उच्च के होकर बैठे हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में एक गरिमा दिखाई देगी। लोग आपकी बातों को मानेंगे और आपका सम्मान करेंगे। मंगलदेव दसवें भाव में पूरी ताकत के साथ मौजूद हैं, जो करियर में तरक्की दिलाएंगे।
नेगेटिव: चंद्रदेव का मकर राशि में जाना मन पर थोड़ा दबाव या जिम्मेदारियों का बोझ बढा सकता है। राहु आठवें भाव में और केतु दूसरे भाव में बैठे हैं, जिससे धन के लेन-देन को लेकर अचानक कोई उलझन सामने आ सकती है।
करियर: नौकरी और बिजनेस के मोर्चे पर आज आप जो भी कदम उठाएंगे, उसका असर दूर तक जाएगा। मंगलदेव का दसवें भाव में होना एक दुर्लभ और मजबूत स्थिति बनाता है। ऑफिस में किसी सीनियर अधिकारी से बातचीत करने का ये उत्तम समय है ।
फाइनेंस: पैसों के मामले में आज आपको विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय आज के दिन न लें तो बेहतर होगा। हालांकि, लंबे समय के निवेश के लिए आपकी दिशा सही है, बस आज का दिन शांति से निकाल लें।
हेल्थ: शारीरिक रूप से आपकी ऊर्जा और सहनशक्ति बहुत अच्छी बनी रहेगी। लेकिन चंद्रदेव की स्थिति के कारण मानसिक थकान आपको परेशान कर सकती है। इस मानसिक दबाव को नजरअंदाज न करें, सही समय पर आराम करें और खान-पान का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 2
लकी कलर: सफेद या चांदी जैसा
उपाय: सोमवार को शिवजी पर जल चढाएं और किसी जरूरतमंद को चावल या दूध का दान करें।
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
पॉजिटिव: सूर्यदेव आपके दसवें भाव में पूरी ताकत के साथ बैठे हैं। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपका आत्मविश्वास और अथॉरिटी साफ झलकेगी । मंगलदेव नौवें भाव में अपनी राशि में हैं, जिससे आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव: केतु आपके पहले घर में बैठे हैं, जिससे कभी-कभी मन में एक अजीब सा खालीपन महसूस हो सकता है। खुद पर संदेह करने की इस आदत से आपको बचना होगा। राहु सातवें भाव में हैं, इसलिए पार्टनर के व्यवहार में अचानक बदलाव आ सकता है।
करियर: ऑफिस में आज आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है या पुरानी मेहनत की तारीफ हो सकती है। जो योजनाएं अभी गुप्त रूप से पर्दे के पीछे बन रही हैं, वे आने वाले समय में बड़ी उपलब्धि बनकर सामने आएंगी।
फाइनेंस: शुक्रदेव और बुधदेव की कृपा से ग्यारहवें भाव में धन आगमन के रास्ते खुले रहेंगे। किसी पुराने संपर्क या मित्र के जरिए आमदनी का कोई नया जरिया मिल सकता है। शनिदेव आठवें भाव में हैं, इसलिए कर्ज के लेन-देन में सावधानी रखें।
हेल्थ: मंगलदेव की शुभ स्थिति के कारण शरीर में ऊर्जा और काम करने की क्षमता बहुत अच्छी रहेगी। केतु के प्रभाव से कभी-कभी एनर्जी लेवल में उतार-चढ़ाव आ सकता है। जब भी थकावट महसूस हो, काम रोककर आराम करना सही रहेगा।
लकी नंबर: 1
लकी कलर: सुनहरा या नारंगी
उपाय: रविवार को सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद को गेहूं या गुड़ का दान करें।
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
पॉजिटिव: आपकी राशि के स्वामी बुधदेव अपने ही घर में दसवें भाव में विराजमान हैं। आज आपका दिमाग बहुत तेज चलेगा और ऑफिस में आपकी कार्यकुशलता की जमकर तारीफ होगी। राहु छठे भाव में हैं, जिससे विरोधियों की चालें उन्हीं पर उलटी पड़ सकती हैं।
नेगेटिव: शनिदेव सातवें भाव में बैठे हैं, जो जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ थोड़ी अनकही दूरी बना सकते हैं। इस स्थिति में आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत होगी। मंगलदेव आठवें भाव में हैं, जिससे अचानक कोई छोटी रुकावट सामने आ सकती है।
करियर: आज किसी जरूरी बातचीत को आगे बढाने या नई जिम्मेदारी को स्वीकार करने के लिए दिन अनुकूल है। उच्च के बृहस्पतिदेव की ग्यारहवें भाव पर नजर आर्थिक लाभ का सुनहरा दौर बनाए रखेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे संकेत मिलेंगे।
फाइनेंस: आर्थिक लाभ के रास्ते खुले हैं, लेकिन पैसा आने की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है। जो मेहनत आप अभी कर रहे हैं, उसका फल आपको अगले कुछ हफ्तों में दिखाई देगा। आज कोई भी बड़ा निवेश करने में जल्दबाजी न करें।
हेल्थ: काम का बोझ ज्यादा रहने के कारण आज शारीरिक से ज्यादा मानसिक थकान आपको परेशान कर सकती है। केतु बारहवें भाव में हैं, जिससे रात को सोने में थोड़ी बेचैनी हो सकती है। सोने से पहले मन को शांत रखने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 5
लकी कलर: हरा
उपाय: बुधवार को हरी मूंग का दान करें और रोजाना थोड़ी देर शांत बैठें, इससे
मानसिक शांति मिलेगी।
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
पॉजिटिव: उच्च के बृहस्पतिदेव आपके दसवें भाव में बैठे हैं, जो करियर में बड़ी सफलता का संकेत दे रहे हैं। शनिदेव छठे भाव में मजबूत स्थिति में हैं, जिससे यदि कोई पुराना कर्ज या कानूनी मामला चल रहा था, तो पलड़ा आपकी तरफ झुकेगा।
नेगेटिव: मंगलदेव की दृष्टि आपके पहले भाव पर पड़ रही है, जिससे मन में एक अजीब सी बेचैनी रह सकती है। आपकी राशि के स्वामी शुक्रदेव अभी राशि बदलने वाले हैं, इसलिए जीवन से जुड़े बड़े फैसले अभी कुछ दिन टाल देना ही सही रहेगा।
करियर: नौकरी में प्रमोशन या किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से कोई बड़ा काम बनने के योग हैं। आने वाले हफ्ते आपके करियर की उन्नति के लिए बहुत अनुकूल रहने वाले हैं। बुधदेव और शुक्रदेव नौवें भाव में रहकर आपके भाग्य को मजबूत कर रहे हैं।
फाइनेंस: करियर में तरक्की होने के साथ-साथ आपकी आमदनी के रास्ते भी मजबूत हो रहे हैं। हालांकि, शुक्रदेव की स्थिति को देखते हुए कोई भी बड़ा नया खर्च या निवेश अभी रोक कर रखें। फिलहाल अपने हाथ को थोड़ा खींचकर चलना ही समझदारी होगी।
हेल्थ: शरीर में आज ऊर्जा की अधिकता रहेगी, लेकिन वह बेचैनी के रूप में बाहर आ सकती है। इस एनर्जी को सही दिशा देने के लिए वॉक करें या कसरत करें। दोपहर के बाद जब चंद्रदेव चौथे भाव में आएंगे, तब सेहत में सुधार महसूस होगा।
लकी नंबर: 6
लकी कलर: सफेद या हल्का नीला
उपाय: शुक्रवार को किसी को सफेद या गुलाबी रंग की मिठाई खिलाएं और मां लक्ष्मी की पूजा करें।
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
पॉजिटिव: किस्मत का आपको इस समय पूरा सहयोग मिल रहा है क्योंकि उच्च के बृहस्पतिदेव नौवें भाव में बैठे हैं। आज किसी बड़े व्यक्ति के सहयोग से कोई पुराना रुका हुआ काम आगे बढेगा। मंगलदेव आपको हर मुश्किल से लड़ने की ताकत दे रहे हैं।
नेगेटिव: केतु दसवें भाव में बैठे हैं, जिससे करियर को लेकर मन में थोड़ी असुरक्षा या अनिश्चितता की भावना आ सकती है। कभी लगेगा कि सब ठीक है और कभी चिंता होने लगेगी। यह एक अस्थाई दौर है, इस पर ज्यादा सोचकर समय खराब न करें।
करियर: नौकरी या बिजनेस में जो भी बदलाव इस समय दिखाई दे रहे हैं, वे असल में आपके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हैं। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। मंगलदेव का बल आपकी मेहनत को सफल बनाएगा।
फाइनेंस: धन के मामले में भाग्य आपके साथ है, जिससे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, आठवें भाव में बुध-शुक्र की स्थिति बता रही है कि शेयर्ड फाइनेंस या पुराने लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखें। जो भी धन आए, उसे संभालकर रखें।
हेल्थ: आपकी राशि के स्वामी मंगलदेव मजबूत स्थिति में हैं, जिससे शरीर में भरपूर ताकत और जोश रहेगा। लेकिन अपनी शारीरिक सीमाओं को पहचानें और एक ही दिन में सारा काम खत्म करने की जिद न करें। पेट का ध्यान रखें और हल्का भोजन करें।
लकी नंबर: 9
लकी कलर: गहरा लाल या मैरून
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढाएं, साथ ही लाल मसूर की दाल का दान करें।
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
पॉजिटिव: चंद्रदेव आज आपकी ही राशि में बैठे हैं, जिससे आपके अंदर एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा। पांचवें भाव में मंगलदेव अपनी ही राशि में मौजूद हैं, जो आपकी रचनात्मक क्षमता और काम करने के जोश को शिखर पर ले जाएंगे।
नेगेटिव: चौथे भाव में शनिदेव की स्थिति के कारण घर-परिवार, प्रॉपर्टी या माता जी की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। परिस्थितियों में सुधार तो होगा, लेकिन थोड़ा समय लगेगा। जोश में आकर आज कहीं भी फालतू पैसा बर्बाद न करें।
करियर: जो योजनाएं या प्रोजेक्ट्स अभी पर्दे के पीछे धीरे-धीरे पक रहे हैं, वे आने वाले समय में आपको बड़ा मुनाफा देंगे। राहु तीसरे भाव में बैठकर आपको बहुत हिम्मत दे रहे हैं। जो लोग पूरी लगन से अपने काम में जुटे हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।
फाइनेंस: मंगलदेव की दृष्टि आपके लाभ भाव पर है, जिससे आमदनी के रास्ते बंद नहीं होंगे। लेकिन खर्चों की लिस्ट भी तैयार रहेगी, इसलिए जितना पैसा आए उसे सोच-समझकर ही खर्च करें। आज लिया गया कोई भी समझदारी भरा फैसला भविष्य में लाभ देगा।
हेल्थ: शरीर में आज फुर्ती रहेगी, लेकिन शनिदेव के प्रभाव के कारण छाती या फेफड़ों से जुड़ी कोई पुरानी समस्या थोड़ा परेशान कर सकती है। मन में बिना वजह की कोई बेचैनी हो सकती है। इससे बचने के लिए कुछ समय अकेले बैठें और ध्यान करें।
लकी नंबर: 3
लकी कलर: पीला या केसरिया
उपाय: गुरुवार को पीले रंग के फूल और चने की दाल का दान करें और किसी मंदिर में थोड़ी देर ध्यान करें।
सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
पॉजिटिव: पिछले काफी समय से चल रहा मानसिक तनाव और थका देने वाला दौर अब पीछे छूट चुका है। आपकी राशि के स्वामी शनिदेव तीसरे भाव में हैं, जो आपकी मेहनत का पूरा फल आपको दिलाएंगे। दोपहर के बाद आपको एक अलग ही ताजगी और हल्कापन महसूस होगा।
नेगेटिव: राहु और केतु की स्थिति के कारण टैक्स, लोन या पुराने पैसों के लेन-देन से जुड़ा कोई मामला अचानक आपके सामने आ सकता है। सुबह के समय मन थोड़ा अशांत रह सकता है, इसलिए उस वक्त कोई भी बड़ा या महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें।
करियर: जो लोग लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर चुपचाप काम कर रहे थे, उन्हें अब राहत मिलने वाली है। ऑफिस में किसी सीनियर या अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपके रास्ते को बहुत आसान बना देगा। किसी नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है।
फाइनेंस: आपकी आमदनी में आज थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। पैसों या प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात पूरी तरह दुरुस्त रखें ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। साझेदारी के कामों से आपको लंबे समय में बड़ा फायदा होगा, जल्दबाजी से बचें।
हेल्थ: बहुत दिनों के बाद आज आपको अपनी सेहत मेंअच्छा सु
धार देखने को मिलेगा। साढ़ेसाती के कारण जो शारीरिक और मानसिक थकान जमा हो गई थी, वह अब धीरे-धीरे दूर होने लगेगी। अपने शरीर को रिकवर होने के लिए पूरा समय दें।
लकी नंबर: 8
लकी कलर: नीला या काला
उपाय: शनिवार को काले तिल और सरसों के तेल का दान करें और किसी जरूरतमंद बुजुर्ग की मदद करें।
Khabar Monkey
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
पॉजिटिव: आपके ऊपर से साढ़ेसाती का भारी दबाव अब धीरे-धीरे कम होने जा रहा है। पिछले कुछ सालों से जो लोग लगातार संघर्ष कर रहे थे, उन्हें अब राहत मिलनी शुरू होगी। उच्च के बृहस्पतिदेव छठे भाव में हैं, जिससे विरोधियों पर आपका पलड़ा भारी रहेगा।
नेगेटिव: राहु पहले भाव में बैठे हैं, जिससे कभी-कभी मन में भ्रम की स्थिति बन सकती है कि कौन सा रास्ता चुना जाए। शॉर्टकट से जल्दी अमीर बनने का कोई मौका आए, तो उससे पूरी तरह दूर रहें। शाम को मन थोड़ा अकेला महसूस कर सकता है।
करियर: दसवें भाव पर मंगलदेव की दृष्टि पड़ रही है, जिससे करियर में चल रही सुस्ती या रुकावट अब दूर होने वाली है। जो लोग नई नौकरी तलाश रहे हैं या अपने पुराने काम को नई दिशा देना चाहते हैं, उनके लिए प्रयास करने का यह बिल्कुल सही समय है।
फाइनेंस: शनिदेव दूसरे भाव में हैं, इसलिए धन लाभ होगा लेकिन उसकी रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी। एक साथ बहुत सारा पैसा मिलने की उम्मीद न रखें, पर जो भी आएगा वह आपके पास टिकेगा। किसी भी तरह के भ्रम में आकर जल्दबाजी में कोई निवेश न करें।
हेल्थ: साढ़ेसाती के आखिरी दौर के कारण जो मानसिक तनाव और थकावट जमा हो गई है, उसे दूर करने के लिए खुद को थोड़ा समय दें। रात को समय पर सोएं और अपनी नींद पूरी करें।
लकी नंबर: 8
लकी कलर: नीला या बैंगनी
उपाय: शनिवार को काले तिल और उड़द की दाल का दान करें। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले एक रात का समय लें।
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
पॉजिटिव: मुश्किल समय में भी आपको किसी दैवीय कृपा का सहारा मिलेगा , क्योंकि उच्च के लग्नेश की दृष्टि बनी हुई है। मंगलदेव नौवें भाव को देख रहे हैं, जिससे आज आपको अपने पिता या घर के किसी बड़े बुजुर्ग का विशेष आशीर्वाद मिलेगा।
नेगेटिव: पहले घर में शनिदेव की स्थिति के कारण शरीर और मन दोनों पर थोड़ा काम का बोझ महसूस हो सकता है। आपको लगेगा कि मेहनत के मुताबिक तुरंत रिजल्ट नहीं मिल रहे हैं, लेकिन यह साढ़ेसाती का स्वभाव है। इसे अपनी कमजोरी न समझें।
करियर: चंद्रदेव आज सुबह आपके दसवें भाव में रहेंगे और दोपहर के बाद ग्यारहवें भाव में आ जाएंगे। सुबह के समय आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा। शाम को बिजनेस या नौकरी से जुड़ी कोई बहुत अच्छी और फायदेमंद खबर आपको मिल सकती है।
फाइनेंस: मंगलदेव दूसरे भाव में बैठे हैं, जिससे आपके अंदर धन कमाने का अच्छा जोश और साहस रहेगा। लेकिन राहु बारहवें भाव में हैं, इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। बिना सोचे-समझे किसी को पैसा उधार न दें।
हेल्थ: सेहत के मामले में आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि पहले भाव के शनि हैं। अगर कोई पुरानी शारीरिक तकलीफ है तो उसे लापरवाही में न छोड़ें और डॉक्टर से मिलें। रात को गहरी और अच्छी नींद लेने की कोशिश करें।
लकी नंबर: 3
लकी कलर: पीला या केसरिया
उपाय: गुरुवार को पीले रंग की चीजों का दान करें और बिना किसी स्वार्थ के किसी जरूरतमंद की सेवा करें।












