Viral

अस्पताल अग्निकांड पर CM ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे इतने लाख रुपये

अस्पताल अग्निकांड पर CM ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे इतने लाख रुपये

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. जहां प्रसाद हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में झुलसने और दम घुटने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है. घायलों को इलाज के लिए दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है.

अस्पताल अग्निकांड पर CM ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे इतने लाख रुपये
अस्पताल अग्निकांड पर CM ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे इतने लाख रुपये

मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल फायर लाइव: मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर राहत और बचाव कार्य में जुटे एक फायरमैन ने घटना की सिलसिलेवार जानकारी दी है. फायरमैन ने बताया कि उन्हें तड़के लगभग 3:50 बजे अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की टीम मुस्तैदी दिखाते हुए ठीक 4:00 बजे मौके पर पहुंच गई. वहां पहुंचने पर टीम ने देखा कि अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित आईसीयू (ICU) वॉर्ड में भीषण आग लगी हुई थी. दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सूझबूझ से रेस्क्यू अभियान चलाकर वॉर्ड के भीतर फंसे 15 से 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू किए गए इन सभी मरीजों को तुरंत इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. फायरमैन के मुताबिक, कड़ी मशक्कत के बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल परिस्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

Khabar Monkey

मुजफ्फरपुर अस्पताल फायर लाइव: मृतकों की सूची जारी, देखें नाम
मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल फायर लाइव: इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान कर ली गई है. मृतकों में मीनापुर थाना क्षेत्र के गौरिग्मा गांव निवासी कृष्णनंदन प्रसाद सिंह (76 वर्ष), कथैया थाना क्षेत्र के दिस्टोलिया गांव निवासी गीता देवी (62 वर्ष), औराई थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी व वर्तमान में अहियापुर के नेवालाल चौक निवासी शशांक (30 वर्ष) और शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र स्थित विशम्भरपुर गांव निवासी उदय कुमार (57 वर्ष) शामिल हैं.

मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल फायर लाइव: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग और उसमें तीन से अधिक लोगों की मौत के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है. इस बड़े हादसे के बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना एयरपोर्ट से अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए. एयरपोर्ट पर जब मीडियाकर्मियों ने इस दर्दनाक घटना को लेकर उनसे सवाल पूछने चाहे, तो स्वास्थ्य मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने मीडिया के सामने सिर्फ हाथ जोड़े और बिना कुछ बोले आगे बढ़ते हुए दिल्ली की फ्लाइट पकड़ ली, जिसे लेकर अब विपक्ष और आम जनता के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है.

मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल फायर लाइव: मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने इस हादसे में चार व्यक्तियों की मृत्यु को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान (मुआवजा) प्रदान किया जाए. मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हादसे में घायल हुए लोगों के त्वरित व समुचित उपचार के लिए सदर अस्पतालों में पुख्ता व्यवस्था की गई है.

मुजफ्फरपुर अस्पताल फायर लाइव: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने ली घटना की जानकारी
मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल फायर लाइव: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर अस्पताल में हुए अग्निकांड पर चिंता जताई है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से पूरे मामले पर विस्तृत जानकारी की मांग की है. बता दें कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटा है.

मुजफ्फरपुर अस्पताल फायर लाइव: मृतकों की पहचान और नुकसान का आकलन जारी
मुज़फ़्फ़रपुर प्रसाद हॉस्पिटल फायर लाइव: इस भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले मरीजों और गंभीर रूप से घायलों की शिनाख्त की प्रक्रिया प्रशासन द्वारा तेजी से की जा रही है. इसके साथ ही, पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की टीमें आईसीयू (ICU) के भीतर हुए जान-माल के कुल नुकसान का सटीक आकलन करने में जुटी हुई हैं.

मुजफ्फरपुर अस्पताल फायर लाइव: दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किए गए मरीज
मुज़फ़्फ़रपुर प्रसाद हॉस्पिटल फायर लाइव: हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी दल-बल के साथ तुरंत प्रसाद हॉस्पिटल पहुंचे और खुद मौके पर मौजूद रहकर राहत व बचाव कार्यों की कमान संभाली. अधिकारियों की देखरेख में मुस्तैदी दिखाते हुए झुलसे और गंभीर रूप से जख्मी सभी मरीजों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए शहर के विभिन्न अस्पतालों में शिफ्ट किया गया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

Leave a Reply