छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने हाल ही में यह खुलासा किया कि उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के निर्माता पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का झूठा केस लगाया था। अब इस पर टीवी अभिनेत्री हिना खान ने रिएक्ट किया है। हिना यह बात सुनने के बाद शिल्पा पर काफी भड़क गई हैं और उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि किसी विवाद में जीत हासिल करने के लिए अपनी सेक्सुअलिटी का इस्तेमाल करके किसी की छवि खराब करना बहुत शर्मनाक है।

शिल्पा पर भड़कीं हिना खान
हिना खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “मैं आमतौर पर कभी किसी के बारे में बात नहीं करती, न ही मैं कभी किसी और के मामलों पर कोई टिप्पणी या प्रतिक्रिया देती हूं। मैं सिर्फ और सिर्फ तभी बोलती हूं जब मामला कोई संवेदनशील हो, कोई ऐसी बात जो हम सभी को एक समाज के तौर पर और विशेष रूप से महिलाओं के तौर पर प्रभावित करती हो।”
यह भी पढ़ें:
इसके आगे उन्होंने लिखा, “एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जिसे लोगों की नजर में रहने का मौका मिलता है और जिसके पास अपनी बात कहने का मंच है, मेरा भी कुछ फर्ज बनता है। हां, किसी विवाद के दौरान जीतने के लिए किसी की छवि खराब करने के मकसद से अपनी सेक्सुअलिटी का इस्तेमाल करना, बेहद शर्मनाक है।”
Khabar Monkey
हिना ने आगे लिखा कि असली मामलों में इंसाफ की मांग करना बिल्कुल सही है। मैं तो पूरी तरह से सन्न हूं, मेरे पास तो शब्द ही नहीं हैं। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “लेकिन मैं यहां असली पीड़ित के बारे में बात करना चाहती हूं। एक सम्मानित व्यक्ति, जिसकी पत्नी, एक बेटी और परिवार में कई अन्य महिलाएं हैं। एक सचमुच मेहनती प्रोड्यूसर, जिसने कई मशहूर शो बनाए हैं। जिसे इतनी बड़ी मुश्किल से गुजरना पड़ा।
जैसा कि उस महिला एक्टर ने खुद माना है कि उसके आरोप न बेबुनियाद थे, बल्कि उनका इस्तेमाल फायदा उठाने, जीतने, अपनी बात मनवाने, दावा करने और बिना कानून का सहारा लिए मामला निपटाने के लिए किया गया था। इसके बाद भी वही प्रोड्यूसर उसी व्यक्ति को, वही शो देता है।
एक और लॉन्चपैड, अपनी बात रखने का एक और जरिया फिर से चर्चा में आने का एक और मौका और यौन उत्पीड़न के अपने झूठे दावे को सही साबित करने का एक और अवसर। क्या होगा अगर वह एक्टर फिर से ऐसा करे? आखिरकार, उस एक्टर को वही शो उसी व्यक्ति ने दिया है, जिस पर उसने झूठा आरोप लगाया था। मैं हैरान हूं। मजाक तो हमारा ही बन रहा है।”
यह भी पढ़ें:












