DharamViral

Rahu Grah: करियर में जबरदस्त सफलता दिलाता है राहु, अगर कुंडली के इन 3 भावों में हो विराजमान

Rahu Grah: करियर में जबरदस्त सफलता दिलाता है राहु, अगर कुंडली के इन 3 भावों में हो विराजमान

Rahu Grah: राहु एक मयावी ग्रह है जिसका अच्छा-बुरा प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु एक क्रूर ग्रह है लेकिन कुंडली के 3 स्थानों में ये बेहद शुभ परिणाम देता है। इन 3 स्थानों में बैठा राहु करियर के क्षेत्र मं ऊंचाइयां दिलाता है और साथ ही आर्थिक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत करता है। आइए जानते हैं इन भावों के बारे में। 

Rahu Grah: करियर में जबरदस्त सफलता दिलाता है राहु, अगर कुंडली के इन 3 भावों में हो विराजमान
Rahu Grah: करियर में जबरदस्त सफलता दिलाता है राहु, अगर कुंडली के इन 3 भावों में हो विराजमान

कुंडली के तृतीय भाव में राहु 

कुंडली के तीसरे भाव में यदि राहु बैठा हो तो व्यक्ति को पराक्रमी बनाता है। ऐसे लोग अपनी बातों को भी खूबसूरती से दूसरों के सामने रखते हैं। इनका संचार कौशल इन्हें मीडिया, फिल्म जगत और रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है। तीसरे भाव में राहु मार्केटिंग के क्षेत्र में भी उन्नति दिलाने वाला माना गया है। राहु की तृतीय भाव में स्थिति व्यक्ति को धन लाभ भी दिलाती है ऐसे लोगों को अचानक से बड़ा धन लाभ कभी न कभी जीवन में प्राप्त होता है। 

कुंडली के छठे भाव में राहु

कुंडली के छठे भाव को भले ही प्रतिकूलता से जोड़कर देखा जाता है लेकिन यहां राहु का विराजमान होना बेहद शुभ माना गया है। इस स्थान में राहु हो तो व्यक्ति को अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है। ऐसे लोग दुनिया से अलग सोच रखने वाले होते हैं। करियर के क्षेत्र में ये उच्च पदों तक पहुंचते हैं। छठे भाव का राहु व्यक्ति को मेहनती और स्पष्ट विचार वाला बनाता है। ऐसे लोग कम उम्र में ही नौकरी या कारोबार शुरू कर सकते हैं और 25-30 की उम्र तक ही ये बड़े पदों पर पहुंच सकते हैं। 

कुंडली के दसवें भाव में राहु

कुंडली के दसवें भाव में बैठा राहु व्यक्ति को करियर के क्षेत्र में शुभ परिणाम दिलाता है। दसवें भाव का राहु आपको पारंपरिक रास्तों से हटकर कार्य करने का पराक्रम देता है। ऐसे लोग ज्यादातर कारोबार में सफल होते हैं। अगर ये लोग नौकरी करते हैं तो कुछ न कुछ नयापन अपने काम में लाते हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी ऐसे लोगों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। दसवें भाव का राहु रातों रात व्यक्ति का भाग्य चमकाने वाला भी माना जाता है। 

Khabar Monkey

राहु को मजबूत करने के उपाय

  • राहु के बीज मंत्र ‘ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः’ का जप करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। 
  • भगवान शिव की पूजा करने से भी राहु के प्रतिकूल प्रभाव दूर होते हैं। 
  • मछलियों को दान देने से राहु अच्छे परिणाम देने लगता है। 
  • राहु को मजबूत करने के लिए गोमेद रत्न पहना जा सकता है। 
  • माथे पर चंदन का तिलक लगाने से भी राहु की प्रतिकूलता कम होती है। 
  • राहु को मजबूत करना चाहते हैं तो मांस-मदिरा का सेवन करने से आपको बचना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply