Delhi Fire News : राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक होटल और रेस्टोरेंट संचालित पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़ीं, कई लोगों ने लगाई छलांग
Malviya Nagar Hotel Fire : प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई लोग कमरों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर मदद मांगते दिखाई दिए, जबकि कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। चारों तरफ धुएं और आग की लपटों के बीच लोग बालकनी और छत पर फंस गए थे। इस मुश्किल समय में आसपास रहने वाले लोगों ने मानवता की मिसाल पेश की। स्थानीय निवासियों ने अपने घरों से गद्दे निकालकर इमारत के नीचे बिछा दिए ताकि ऊपर से कूदने वाले लोगों को कम चोट पहुंचे। इसी दौरान एक महिला अपने छोटे बच्चे को सीने से लगाकर तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। दोनों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Delhi Fire News : राहत-बचाव में जुटी टीमें, हादसे की जांच शुरू
Delhi Malviya Nagar Fire : दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कई दमकलकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर इमारत के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते नजर आए। हादसे की तस्वीरों में बचावकर्मी धुएं और मलबे के बीच घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
Khabar Monkey
Delhi Fire News Today : आग पर काबू पाने के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हादसे के बाद इमारत के आसपास जला हुआ मलबा, टूटे हुए सामान और बचाव कार्य में इस्तेमाल किए गए गद्दे बिखरे दिखाई दिए।
Delhi Fire News Today In Hindi : घटना की कई तस्वीरें हादसे की भयावहता को बयां कर रही हैं। एक तस्वीर में खिड़की के पीछे फंसी एक विदेशी महिला मदद के लिए गुहार लगाती नजर आ रही है, जबकि दूसरी तस्वीर में स्थानीय लोग धुएं और आग के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं। मालवीय नगर का यह अग्निकांड राजधानी के हालिया वर्षों के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक माना जा रहा है।
<p>The post first appeared on .</p>












