DharamViral

कल का दिन इन 4 राशियों के नाम, वैधृति योग बनाएगा बिगड़े काम, नौकरी-बिजनेस-पारिवारिक मोर्चे पर मिलेगी सफलता

कल का दिन इन 4 राशियों के नाम, वैधृति योग बनाएगा बिगड़े काम, नौकरी-बिजनेस-पारिवारिक मोर्चे पर मिलेगी सफलता

Vaidhriti Yog 2026: सूर्य और चंद्रमा मिलकर वैधृति योग का निर्माण करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में वैधृति योग को एक महत्वपूर्ण योग माना जाता है। यह योग सूर्य-चंद्रमा की विशेष स्थिति से बनता है। 4 जून की शाम 6 बजकर 9 मिनट पर वैधृति योग बनेगा, जो करीब 7 घंटे तक प्रभावी रहेगा। माना जा रहा है कि इस दौरान कुछ राशियों को विशेष लाभ हो सकता है। मेष समेत इन 4 राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ अवसर लाएगा। जानिए कल का दिन किन राशियों के लिए खास रहने वाला है। 

Khabar Monkey

कल का दिन इन 4 राशियों के नाम, वैधृति योग बनाएगा बिगड़े काम, नौकरी-बिजनेस-पारिवारिक मोर्चे पर मिलेगी सफलता
कल का दिन इन 4 राशियों के नाम, वैधृति योग बनाएगा बिगड़े काम, नौकरी-बिजनेस-पारिवारिक मोर्चे पर मिलेगी सफलता

जानें वैधृति योग क्या है

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, जब सूर्य और चंद्रमा दोनों ग्रह एक विशेष खगोलीय स्थिति में पहुंचते हैं, तब वैधृति योग का निर्माण होता है। इस शुभ योग को करियर, नौकरी, बिजनेस आदि में नए अवसर, सकारात्मक बदलाव और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है।

  1. मेष राशि: इस राशि वालों के लिए वैधृति योग शुभ साबित हो सकता है। आपके लिए यह समय नई संभावनाओं के रास्ते खोल सकता है। लंबे समय से कोई काम रुके थे, तो उनके पूरे होने के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरी और कारोबार से जुड़े जातकों को भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, जिससे वित्तीय दबाव कम होगा।
  2. वृषभ राशि: वैधृति योग वृषभ राशि के लिए अच्छा समय लाएगा। यह समय आपके लिए पारिवारिक सुख और मानसिक संतुलन लेकर आ सकता है। किसी बात को लेकर चल रहे पारिवारिक तनाव या मतभेद दूर होने की संभावना है। नए काम की शुरुआत करने या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए समय अनुकूल है।
  3. सिंह राशि: वैधृति योग सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कारोबारियों को अच्छे सौदे मिलने की संभावना है। इस योग के प्रभाव से कल आपके परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। साथ ही आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होने के प्रबल योग हैं।
  4. धनु राशि: आपके लिए वैधृति योग राहत भरा समय लेकर आएगा। अगर आप लंबे समय से किसी बड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अब उसका समाधान मिलने के संकेत हैं। कमजोर सेहत में भी सुधार आएगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलने से धन संबंधी परेशानियां दूर होने के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य की योजनाओं को गति मिलेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply