HealthViral

पुराने कपड़ों से मजबूत हैंडबैग बनाने का तरीका, ऐसे दें स्टाइलिश लुक

पुराने कपड़ों से मजबूत हैंडबैग बनाने का तरीका, ऐसे दें स्टाइलिश लुक

महिलाओं की अलमारी में एक से बढ़ कर हैंडबैग का कलेक्शन होता है। पार्टी के लिए अलग, ऑफिस और कैजुअल आउटफिट के साथ अलग-अलग डिजाइन का हैंडबैग कैरी करती हैं। मार्केट में मिलने वाले हैंडबैग की कीमत करीब 500 रुपये से शुरू हो जाती है। लेकिन आप घर पर ही एक से बढ़कर एक स्टाइलिश हैंडबैग अपनी पसंद के अनुसार बना सकती हैं।

पुराने कपड़ों से मजबूत हैंडबैग बनाने का तरीका, ऐसे दें स्टाइलिश लुक
पुराने कपड़ों से मजबूत हैंडबैग बनाने का तरीका, ऐसे दें स्टाइलिश लुक

दरअसल, महिलाओं के पास कपड़ों का ढेरों कलेक्शन होता हैं। कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जो ट्रेंड से बाहर होने पर किसी कोने में रख दिए जाते हैं। ऐसे कपड़े ज्यादा पुराने भी नहीं होते हैं और उनका फैब्रिक बिल्कुल नया जैसा होता है। ऐसे में आप इन कपड़ों की मदद से सुंदर-सुंदर डिजाइनर हैंडबैग तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं किस तरह घर पर हैंडबैग तायार करें।

किन कपड़ों से बना सकती हैं हैंडबैग
हैंडबैग बनाने के लिए कपड़ों का चुनाव करना जरूरी होता है। ऐसे कपड़े चुनें जो थोड़ा मोटे हों, जो लंबे समय तक चलें। अगर आपके पास जींस है तो उसके कपड़े से हैंडबैग बना सकती हैं। यह मजबूत होता है और वजन उठाने में अधिक सक्षम होता है। ये कॉलेज, शॉपिंग या ऑफिस बैग के लिए उपयुक्त होता है। इसके साथ ही मोटा कॉटन या कैनवास का कपड़ा भी काम आ सकता है। इन्हें सिलना काफी आसान होता है। ये हल्के होने के साथ ही टिकाऊ होते हैं। इससे आप ग्रोसरी बैग या कैजुअल हैंडबैग बना सकती हैं।

जरूरी सामान
पुराना कपड़ा
कैंची
सिलाई मशीन या सुई-धागा
मापने के लिए फीता
चॉक या फैब्रिक मार्कर
जिप
बटन या मैग्नेटिक लॉक
बैग की स्ट्रैप बनाने के लिए अतिरिक्त कपड़ा
अस्तर

बैग का आकार तय करें
सबसे पहले बैग का आकार तय करें। अगर मेबाइल पर्स या छोटी चीजों के लिए बैग बना रही हैं, तो इसके लए 14/16 इंच या उससे बड़ा आकार रखना चाहिए। वहीं, ऑफिस, कॉलेज और ट्रैवलिंग के लिए 15/18 इंच का बैग बेहतर होता है।

Khabar Monkey

कटिंग का तरीका
कपड़े को अच्छी तरह धो कर सुखा लें। इसके बाद इसे स्त्री कर लें। अब बैग के सामने और पीछे के लिए दो समान टुकड़े काटें। साइड और नीचे के हिस्से के लिए अतिरिक्त पट्टियां काटें। इसके बाद हैंडल के लिए लंबी और चौड़ी पट्टियां तैयार कर लें। सिलाई के लिए हर तरफ लगभग 1 इंच अतिरिक्त कपड़ा छोड़ना है।

मजबूत बैग कैसे बनाएं
बैग की मजबूती के लिए बैग के अंदर एक अतिरिक्त कपड़े की परत लगाएं। जिन हिस्सों पर अधिक दबाव पड़ता है जैसे- हैंडल और कोने पर वहां डबल सिलाई करें। इसके अलावा कपड़े के अंदर इंटरफेसिंग या मोटा कपड़ा लगा दें। इससे बैग की शेप अच्छी रहती है। हैंडल को कुछ इंच नीचे तक जोड़ें।

ऐसे करें सिलाई
सबसे पहले बैग के मुख्य हिस्सों को उल्टी तरफ से जोड़कर सिलें। फिर साइड और नीचे का हिस्सा सिलकर बैग का आकार तैयार करें। इसके बद अस्तर को अलग से सिलकर बैग के अंदर लगाएं। अब जिप या बटन लगाएं। इन सबके बाद हैंडल को मजबूती से जोड़ें और दोहरी सिलाई करें। अंत में बैग को सीधा करके सभी किनारों की फिनिशिंग करें।

स्टाइलिश बनाने का तरीका
बैग को थोड़ा स्टाइलिश बनाने के लिए अलग-अलग रंगों के कपड़ों के टुकड़ों को जोड़कर अनोखा पैटर्न तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही फूल, पत्तियों या पारंपरिक डिजाइन की कढ़ाई भी कर सकते हैं। आप चाहें तो पुरानी जींस की जेब को बैग के बाहर लगाकर इसे आकर्षक लुक दे सकते हैं।

Leave a Reply