CrimeViral

Bihar Saas Damad Affair: सास ने अपने ही बॉयफ्रेंड को बना लिया दामाद, जब बेटी के सामने खुला घिनौना राज… दोनों ने मिलकर कर डाला कांड

Bihar Saas Damad Affair: सास ने अपने ही बॉयफ्रेंड को बना लिया दामाद, जब बेटी के सामने खुला घिनौना राज… दोनों ने मिलकर कर डाला कांड

Araria News: बिहार के अररिया से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सास और दामाद के कथित अवैध संबंधों में बाधा बन रही 16 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगा है. पुलिस ने मामले में मृतका की मां और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार सुबह मृतका के पिता मो. मुद्दसिर ने आरएस थाना पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी साजिदा परवीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अंकुर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सैंपल एकत्र किए.

Bihar Saas Damad Affair: सास ने अपने ही बॉयफ्रेंड को बना लिया दामाद, जब बेटी के सामने खुला घिनौना राज… दोनों ने मिलकर कर डाला कांड
Bihar Saas Damad Affair: सास ने अपने ही बॉयफ्रेंड को बना लिया दामाद, जब बेटी के सामने खुला घिनौना राज… दोनों ने मिलकर कर डाला कांड

मामला आरएस थाना क्षेत्र के प्रेमनगर वार्ड संख्या-16 का है. मृतका के पिता मो. मुद्दसिर ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन और दामाद अब्बू नसर के बीच पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध थे. समाज और मोहल्ले की नजरों से इस रिश्ते को छुपाने के लिए शाइस्ता ने अपनी ही 16 वर्षीय बेटी साजिदा की शादी जबरन अब्बू नसर से करा दी थी.

परिजनों के अनुसार, साजिदा इस शादी के लिए तैयार नहीं थी क्योंकि अब्बू नसर उससे करीब 20 वर्ष बड़ा था. बावजूद इसके उसकी शादी करा दी गई. शादी के बाद दामाद अपनी पत्नी को लेकर गोढ़ी चौक में रहने लगा, लेकिन कुछ ही महीनों बाद वह फिर ससुराल आने-जाने लगा और सास के साथ समय बिताने लगा. पिता का आरोप है कि साजिदा ने कई बार अपनी मां और पति को आपत्तिजनक हालत में देखा था. इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद और झगड़े होते थे. बेटी लगातार दोनों के रिश्ते का विरोध कर रही थी, जिससे मां और दामाद परेशान थे.

उन्होंने बताया कि दोनों कई-कई दिनों तक एक साथ बाहर रहते थे और घर में भी कमरे में बंद रहते थे. साजिदा इस रिश्ते का खुलकर विरोध करती थी और यही उसकी जान की दुश्मन बन गया.

रात में दफनाने की थी तैयारी, पिता ने रोका

मृतका के पिता ने बताया कि घटना वाली रात वह घर पर नहीं थे. लौटने पर पत्नी और दामाद ने बताया कि साजिदा की तबीयत खराब हो गई थी और उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया था. कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो बेटी अचेत अवस्था में थी. आरोप है कि देर रात दोनों ने अचानक साजिदा की मौत होने की बात कही और शव को तत्काल दफनाने का दबाव बनाने लगे. इस पर पिता को शक हुआ और उन्होंने शव को दफनाने से रोक दिया. सुबह होते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

सास-दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Khabar Monkey

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मां शाइस्ता परवीन और दामाद अब्बू नसर को गिरफ्तार कर लिया है. सदर SDPO सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सास और दामाद के अवैध संबंधों से जुड़ा प्रतीत होता है और इसी कारण युवती की हत्या किए जाने की आशंका है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और मामले की गहन पड़ताल जारी है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply