मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र में कार के भीतर मिली हापुड़ के युवक तुषार त्यागी की लाश के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। पुलिस जांच में साफ हो गया है कि तुषार की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके सगे पिता सुंदर त्यागी ने अपने साथी अमित के साथ मिलकर की थी।

करोड़ों की प्रॉपर्टी और 40 बीघा बेशकीमती जमीन का विवाद
पुलिस की पूछताछ और तफ्तीश में सामने आया है कि पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से करोड़ों रुपये की पैतृक संपत्ति को लेकर गंभीर विवाद चल रहा था। मृतक तुषार त्यागी अपने हिस्से की करीब 40 बीघा बेशकीमती जमीन को बेचना चाहता था, जिसका उसका पिता सुंदर त्यागी लगातार विरोध कर रहा था।
पिता को था शक- ‘बेटे ने दी है मेरी सुपारी’
हत्याकांड की दूसरी सबसे बड़ी वजह खौफनाक शक था। आरोपी पिता सुंदर त्यागी को यह गहरा शक हो गया था कि उसके बेटे तुषार ने उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी सुपारी (जान लेने का ठेका) दे दी है। इससे पहले कि बेटा कुछ करता, पिता ने अपने साथी के साथ मिलकर तुषार को मौत के घाट उतार दिया।
Khabar Monkey
हापुड़ का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है आरोपी पिता
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कलयुगी पिता सुंदर त्यागी कोई साधारण व्यक्ति नहीं है, बल्कि वह हापुड़ जिले का एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। सुंदर त्यागी के खिलाफ पहले से ही हत्या, जानलेवा हमला और रंगदारी जैसे संगीन अपराधों के कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता सुंदर त्यागी और उसके सहयोगी अमित को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई चीजें बरामद करने की कोशिश कर रही है।

तुषार त्यागी की खरखोंदा में हत्या का मामला










