Viral

‘जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया’, योगी बोले- हमने शोहदों को ठीक कर दिया

‘जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया’, योगी बोले- हमने शोहदों को ठीक कर दिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने शोहदों को ठीक किया है और जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया। अपराधियों और असामाजिक तत्वों का जिक्र करते हुए उन्होंने यहां कहा कि हमने इन ‘शोहदे ‘ (उपद्रवियों) को ठीक कर दिया है।

‘जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया’, योगी बोले- हमने शोहदों को ठीक कर दिया
‘जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया’, योगी बोले- हमने शोहदों को ठीक कर दिया

ने कहा कि पहले की सरकारों में राज्य को ‘कट्टा’ (देशी पिस्तौल) और बमों के लिए जाना था। आज वही देश की सुरक्षा के लिए ब्रह्मोस मिसाइलें बना रहा है।

मंगलवार को कुशीनगर में 424 करोड़ रुपये की 278 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद अब पिछड़ेपन की पहचान नहीं, बल्कि तीव्र गति से आगे बढ़ते नए उत्तर प्रदेश का प्रतीक बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम के पुत्र कुश, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की तपोभूमि कुशीनगर आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

‘डबल इंजन सरकार ने बदली कुशीनगर की तस्वीर’

उन्होंने कहा कि 9-10 वर्ष पहले यह जनपद पहचान के संकट, इंसेफेलाइटिस, माफिया राज, भूख, बेरोजगारी और अव्यवस्था से जूझ रहा था, खनन माफिया का आतंक था, किसान शोषण का शिकार था, उपज का उचित मूल्य नहीं मिलता था, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं बदहाल थीं तथा फाजिलनगर व कसया क्षेत्र में मुसहर समुदाय के लोगों की भूख से मौत की खबरें आती थीं। लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नया रास्ता चुना और ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रयासों से कुशीनगर की तस्वीर बदल गई।

सीएम योगी ने कहा कि कि 498 वर्ष पूर्व भगवान राम की जन्मभूमि पर विदेशी आक्रांता द्वारा मंदिर ध्वस्त किए जाने के बाद अनेक पीढ़ियां इसके पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन राम मंदिर निर्माण को वास्तविक गति ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार के कार्यकाल में मिली।

Khabar Monkey

फाजिलनगर का बदला जाएगा नाम, CM योगी ने किया नए नाम का ऐलान

कुशीनगर रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, “हमने इसके नामकरण का प्रस्ताव कर दिया है। अब इसका नाम फाजिलनगर नहीं होगा। अब हम इसे पावागढ़ के रूप में नई पहचान देंगे। ।

Leave a Reply