EntertainmentViral

‘डॉन 3’ विवाद के बीच FWICE के खिलाफ याचिका, रणवीर सिंह के लिए कोर्ट पहुंचे टीपी अग्रवाल, एसोसिएशन को भेजा नोटिस

‘डॉन 3’ विवाद के बीच FWICE के खिलाफ याचिका, रणवीर सिंह के लिए कोर्ट पहुंचे टीपी अग्रवाल, एसोसिएशन को भेजा नोटिस

‘डॉन 3’ अब बॉलीवुड का सबसे बड़ा विवाद बन चुका है। रणवीर सिंह ने जब से इस फिल्म को करने से इनकार किया है, ये फैसला उनके लिए जी का जंजाल बन चुका है। पहले तो फरहान अख्तर ने रणवीर के खिलाफ ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ के पास शिकायत भेजी, जिसके बाद एसोसिएशन ने अभिनेता के खिलाफ नॉन को-ऑपरेशनल नोटिस जारी किया है। इस पूरे विवाद के बाद से लगातार कई सेलिब्रिटी रणवीर के पक्ष में उतर आए हैं। मामला अब कानूनी अखाड़े तक पहुंच चुका है। दिग्गज फिल्ममेकर टीपी अग्रवाल ने अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के आदेश के आदेश को बॉम्बे सिविल कोर्ट में चुनौती दी है।

'डॉन 3' विवाद के बीच FWICE के खिलाफ याचिका, रणवीर सिंह के लिए कोर्ट पहुंचे टीपी अग्रवाल, एसोसिएशन को भेजा नोटिस
'डॉन 3' विवाद के बीच FWICE के खिलाफ याचिका, रणवीर सिंह के लिए कोर्ट पहुंचे टीपी अग्रवाल, एसोसिएशन को भेजा नोटिस

फरहान अख्तर का हुआ नुकसान

शाहरुख खान के बाद अब रणवीर सिंह  ‘डॉन 3’ में लीड रोल निभाने वाले थे। लेकिन दिसंबर 2025 में अचानक रणवीर ने ये फिल्म छोड़ दी। धुरंधर की सफलता के बाद उन्होंने ‘डॉन 3’ करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बात बढ़ते-बढ़ते फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज तक जा पहुंची। फरहान का अभिनेता पर आरोप था कि उनके अचानक फिल्म से बाहर होने से उनकी प्रोडक्शन कंपनी को 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसके बाद FWICE ने रणवीर पर नॉन को-ऑपरेशनल नोटिस जारी कर दिया।

Khabar Monkey

रणवीर के सपोर्ट में आगे आए टीपी अग्रवाल

भारतीय मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के पूर्व अध्यक्ष और फिल्ममेकर टीपी अग्रवाल अब रणवीर सिंह के समर्थन में आगे आए हैं। टीवी अग्रवाल ने मुंबई के दिंडोशी स्थित बॉम्बे सिविल कोर्ट में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के आदेश को चुनौती दी है। टीपी अग्रवाल ने FWICE और IMPPA के खिलाफ दायर याचिका में कहा है कि किसी भी व्यक्ति, एसोसिएशन या ट्रेड बॉडी को किसी कलाकार या प्रोफेशनल के खिलाफ प्रतिबंध लगाने या दूसरों को उसके साथ काम नहीं करने का निर्देश देना उसका कानूनी अधिकार नहीं है। 

क्या बोले टीपी अग्रवाल?

इस पूरे विवाद पर बात करते हुए टीपी अग्रवाल ने कहा- ‘पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक-दूसरे के सहयोग पर टिकी है, इसलिए ऐसे मामलों को लीगल और प्रोफेशनल चैनल्स के जरिए हल किया जाना चाहिए। किसी भी व्यक्ति या संगठन को किसी व्यक्ति के साथ काम करने से लोगों को रोकने की कोशिश बिलकुल भी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। इससे किसी की आर्थिक स्थिति और रचनात्मक स्तंत्रता पर असर पड़ सकता है।  इसलिए इस तरह के मामलों को निष्पक्ष और कानूनी तरीके से निपटाया जाना चाहिए।’ 

डॉन 3 विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद हुई। ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अचानक से ‘डॉन 3’ के चर्चे शुरू हो गए। जिसके बाद खबर आई कि रणवीर ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। इसके बाद फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट शिकायत लेकर FWICE के पास पहुंची। फरहान ने दावा किया कि रणवीर के यूं अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने से उनकी कंपनी को 45 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके बाद एसोसिएशन ने अभिनेता के खिलाफ नॉन को-ऑपरेशन निर्देश जारी कर दिया।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply