EntertainmentViral

‘आप कोई कंट्रोल नहीं रख सकते’, ‘कलंक’ के फ्लॉप होने पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे यकीन है…

‘आप कोई कंट्रोल नहीं रख सकते’, ‘कलंक’ के फ्लॉप होने पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे यकीन है…

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कलंक’ करण जौहर के दिल के बेहद करीब थी, लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसमें वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, कियारा आडवाणी और कुणाल खेमू समेत कई सितारे नजर आए थे। ऐसा बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी का विचार करण जौहर और उनके दिवंगत पिता यश जौहर ने साल 2004 में तैयार किया था।

‘आप कोई कंट्रोल नहीं रख सकते’, ‘कलंक’ के फ्लॉप होने पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे यकीन है…
‘आप कोई कंट्रोल नहीं रख सकते’, ‘कलंक’ के फ्लॉप होने पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे यकीन है…

उस समय खबरें थीं कि फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और अजय देवगन को कास्ट किया जा सकता है। हालांकि, यश जौहर के निधन के बाद करण जौहर ने महसूस किया कि वह इस प्रोजेक्ट से भावनात्मक रूप से बहुत जुड़े हुए हैं, इसलिए उन्होंने खुद इसका निर्देशन नहीं किया। साल 2018 में इस फिल्म को फिर से शुरू किया गया और ‘2 स्टेट्स’ के निर्देशक अभिषेक वर्मन ने इसकी कमान संभाली। अब हाल ही में माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म के फ्लॉप होने पर बात की है।

यह भी पढ़ें:

क्या बोलीं माधुरी दीक्षित?

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने ‘कलंक’ में वरुण की मां बहार बेगम का किरदार निभाया था और उन्होंने यह रोल श्रीदेवी की जगह लिया था, जिनका 2018 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ महीने पहले ही निधन हो गया था। अब स्क्रीन के साथ बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “आप अपना सबसे अच्छा काम करते हैं और उसे दुनिया के सामने पेश कर देते हैं। फिर जो होता है, सो होता है। आप सच में उसे कंट्रोल नहीं कर सकते।”

माधुरी ने आगे कहा, “मुझे यकीन है कि बहुत से लोगों ने यह फिल्म देखी होगी। लेकिन कुल मिलाकर ऐसे और भी कई कारण होते हैं जिनकी वजह से कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती। इसलिए हम इसे बस यहीं छोड़ देते हैं। मैंने अपना सबसे अच्छा काम किया है और कभी न कभी कोई न कोई इसे जरूर देखेगा।”

वरुण धवन ने भी किया था फ्लॉप पर रियेक्ट

कुछ हफ्ते पहले एक इवेंट में वरुण ने भी इसके फ्लॉप होने पर रिएक्ट किया था। अभिनेता ने कहा, “जब मेरी फिल्म फ्लॉप हुई, तो मैं बुरी तरह हिल गया था। मुझे यह समझ ही नहीं आया, क्योंकि मैंने उस मूवी पर बहुत कड़ी मेहनत की थी। एक टीम के तौर पर हमने उस पर सबसे ज्यादा मेहनत की थी, इसलिए हमें समझ नहीं आया कि वह फिल्म क्यों नहीं चली।”

Khabar Monkey

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply