
ग्वालियर। ग्वालियर में एक शख्स को पत्नी से मोबाइल छीनना महंगा पड़ गया। पड़ोसी युवक से मोबाइल पर बात करने का शक होने पर उसने ऐसा किया था। इससे पत्नी को इतना गुस्सा आया कि बदला लेने के लिए उसने सो रहे पति के प्राइवेट पार्ट पर खौतला हुआ तेल उड़े दिया। घटना कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर की है। तेल से जले पीडित ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आग से झुलसे घायल पति को उपचार के लिए भर्ती कराया। वही पुलिस ने पति की शिकायत पर फरार आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर निवासी युवक प्राइवेट जॉब करता है। उसकी पत्नी भी साथ रहती है। कुछ दिन पहले युवक से पड़ोस में रहने वाली महिला ने शिकायत की थी कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी उसके पति से बात करती है। इस पर कई बार उसने भावना को समझाया। लेकिन उस पर फर्क नहीं पड़ा। एक दिन जब पति घर आया तो भावना युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसने पत्नी को कई बार बात करने से मना किया। लेकिन उसने मोबाइल पर बात करना बंद नहीं किया। इससे युवक नाराज हो गया और पत्नी से मोबाइल छीना लिया।
पत्नी तब से गुस्से में थी। गुरुवार रात करीब दो बजे जब पति गहरी नींद सो रहा था। तब पत्नी ने उठकर किचन में तेल को खौलाया और ले जाकर पति के ऊपर उड़ेल दिया। तेल इतना गर्म था कि उसका प्राइवेट पार्ट जल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी मौके से भाग निकली। दर्द से तड़पते युवक ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने पति के बयान के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित पति का कहना है कि वह पत्नी से बेहद परेशान है लगातार उसने कई बार अपने पड़ोसी युवक से बातचीत करते हुए देखा है। जब रोकने की कोशिश की है तो वह कई बार धमकी दे चुकी थी।