DharamViral

Guru Gochar 2026: 2 जून से इन 4 राशियों का शुरू होगा स्वर्ण काल, देवगुरु बृहस्पति कराएंगे बंपर धन लाभ!

Guru Gochar 2026: 2 जून से इन 4 राशियों का शुरू होगा स्वर्ण काल, देवगुरु बृहस्पति कराएंगे बंपर धन लाभ!

Guru Gochar 2026: ज्ञान, भाग्य, धन, संतान और सुख-समृद्धि के प्रदाता देवगुरु बृहस्पति आज कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। गुरु का ये गोचर 2 बजकर 25 मिनट पर हुआ है। ज्योतिष गणना के अनुसार गुरु का कर्क राशि में आना 4 राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा। इन राशियों का स्वर्ण काल शुरू हो जाएगा। किस्मत का हर कदम पर साथ मिलेगा। करियर में छप्परफाड़ सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। चलिए जानते ये कौन सी राशियां हैं जो बृहस्पति के गोचर से बंपर पैसा कमाएंगी।

Guru Gochar 2026: 2 जून से इन 4 राशियों का शुरू होगा स्वर्ण काल, देवगुरु बृहस्पति कराएंगे बंपर धन लाभ!
Guru Gochar 2026: 2 जून से इन 4 राशियों का शुरू होगा स्वर्ण काल, देवगुरु बृहस्पति कराएंगे बंपर धन लाभ!

मेष राशि (Aries): करियर में मिलेगी जबरदस्त सफलता

मेष राशि वालों के लिए गुरु का गोचर बेहद शानदार साबित होगा। यदि आप लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो आपकी ये इच्छा जून में पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ेगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश होकर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार हैं।

कर्क राशि (Cancer): तरक्की के खुलेंगे रास्ते

गुरु आपकी ही राशि में प्रवेश किए हैं। जिसका आपको सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में खूब मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। निवेश के लिए समय काफी अच्छा है। घर में चल रहे आपसी विवाद सुलझेंगे। परिवार के साथ किसी तीर्थयात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio): भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। जो बच्चे किसी बड़े कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। वाहन और संपत्ति की खरीदारी के भी शुभ योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी बड़ा लाभ होने के प्रबल योग हैं।

मीन राशि (Pisces): शनि साढ़ेसाती से मिलेगी राहत

गुरु का गोचर मीन राशि वालों के लिए ‘संजीवनी बूटी’ की तरह काम करेगा। शनि साढ़ेसाती के कष्टदायी चरण से राहत मिलेगी। मानसिक तनाव कम होंगे। बंपर धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply