Viral

8 लाख में चेंज कराया बहन का जेंडर, फिर BPSC टीचर ने की शादी

8 लाख में चेंज कराया बहन का जेंडर, फिर BPSC टीचर ने की शादी

जमुई: बिहार के जमुई जिले से एक अनोखी और अजब लव स्टोरी सामने आई है। यहां रिश्ते में बहन लगने वालीं दो लड़कियों बीपीएससी टीचर नयनश्री और फुफेरी बहन राखी को एक दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन दोनों लड़कियां थी, ऐसे में राखी ने अपना जेंडर चेंज करने का फैसला किया। इसके लिए 8 लाख रुपये का लोन लेकर जेंडर चेंज कराया और फिर अपने प्यार को शादी के मंजिल तक पहुंचा दिया।

8 लाख में चेंज कराया बहन का जेंडर, फिर BPSC टीचर ने की शादी
8 लाख में चेंज कराया बहन का जेंडर, फिर BPSC टीचर ने की शादी

बताया जाता है कि BPSC शिक्षिका नयनश्री (22) ने 6 महीने पहले अपनी बहन राखी (23) का जेंडर चेंज कराया था। राखी अब राहुल बन गई है। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात-फेरे लिए। राखी यानी राहुल ने नयनश्री की मांग में सिंदूर भरा। आइए जानते हैं इनकी लव स्टोरी…

जमुई जिले के हरला गांव का है मामला
मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड का है। हरला गांव की बीपीएससी शिक्षिका नयनश्री और राखी कुमारी बचपन से एक दूसरे के साथ खेलते हुए बड़ी हुई थीं। दोनों ने साथ में पढ़ाई की और साथ में ही 2019 में मैट्रिक परीक्षा भी पास की। मैट्रिक परीक्षा पास करने के बाद नयनश्री ने आगे की पढ़ाई के लिए पटना जाने की इच्छा जताई। घर वाले पहले तो अकेली लड़की को भेजने को तैयार नहीं थे। फिर पता चला कि राखी (अब राहुल) भी पटना पढ़ाई के लिए जाना चाहती है। इस पर दोनों परिवार राजी हो गए। दोनों बहने किराए पर रूम लेकर पढ़ाई करने लगीं। दोनों लड़कियां थी, इस वजह से घरवालों पर कभी उन पर कोई शक नहीं हुआ।

बीपीएससी की तैयारी के दौरान बढ़ी नजदीकियां
पटना में पढ़ाई के नयन श्री और राखी कुमारी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करने लगीं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगीं। साल 2025 में नयनश्री को बीपीएससी के जरिए टीचर की जॉब मिल गई। वर्तमान में लक्ष्मीपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मेदनीपुर में नयनश्री शिक्षिका के रूप में काम कर रही हैं।

लोन लेकर कराया जेंडर चेंज
नयनश्री ने जॉब लगने के बाद राखी से शादी की बात की। दोनों शादी के लिए तैयार थे। इसके बाद नयनश्री ने राखी से जेंडर चेंज के लिए कहा तो राखी तैयार हो गई। 6 महीने पहले राखी कुमारी से राहुल बनने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए नयनश्री ने लगभग आठ लाख रुपये खर्च किए, जिसमें कुछ रुपये लोन के जरिए जुटाए। लोन नयनश्री ने अपने नाम पर लिया। नयनश्री के पिता सचिवालय में कर्मचारी हैं। वहीं मां हाउस वाइफ हैं। जबकि राहुल के पिता कोलकाता में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं।

Khabar Monkey

परिवार के लोगों का कहना है कि दिल्ली के किसी अस्पताल में राखी का जेंडर चेंज किया गया। घर वालों को राखी के राहुल होने की कोई जानकारी नहीं थी। दिल्ली से लौटकर आने के एक महीने बाद उन्हें सच्चाई पता चली है।

परिवार को शादी की नहीं थी जानकारी
राखी की बड़ी बहन रेणु कुमारी ने बताया कि घरवालों को उनकी शादी की कोई जानकारी नहीं थी। शादी के बाद जब दोनों घर पहुंचे, तब उन लोगों को पूरे मामले की जानकारी मिली।

Leave a Reply