Eyesight Improvement Foods: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान, लापरवाही और लगातार बढ़ता स्क्रीन टाइम आंखों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहा है। लगातर मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी के सामने घंटों बिताने से आंखों में थकान, धुंधलापन, सूखापन और कमजोर दृष्टि जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में पोषक तत्वों के सेवन से आंखों को सेहतमंद रखा जा सकता है।
Khabar Monkey

आंखों के लिए विटामिन A बेहद फायदेमंद
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, आंखों के लिए विटामिन A बेहद फायदेमंद बताया गया है। नियमित रूप से विटामिन A युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से की कमजोरी दूर होती है। विटामिन A युक्त खाद्य पदार्थों में हरी सब्जियां, आम, नट्स आदि शामिल हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि “बेहतर पोषण से ही बेहतर दृष्टि संभव है।” अपने भोजन की थाली में सही आहार को शामिल कर हम अपनी आंखों की सुरक्षा बढ़ा सकते हैं। स्वस्थ आंखें बेहतर जीवन की कुंजी हैं।
–
विटामिन A के लिए क्या- क्या खाना चाहिए?
- गाजर :- का सबसे अच्छा और लोकप्रिय स्रोत है। रोजाना गाजर का जूस या सलाद में गाजर शामिल करने से आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों के मसल्स भी मजबूत होते हैं।
- हरी सब्जियां :- पालक, मेथी, सरसों, ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन ए से भरपूर होती हैं। ये आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर को अन्य पोषक तत्व भी देती हैं।
- आम :- गर्मियों का राजा आम न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि विटामिन ए का बेहतरीन स्रोत भी है। मौसमी आम का नियमित सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- दूध :- दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे दही, छाछ और पनीर भी विटामिन ए का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं।
इसके अलावा, विशेषज्ञों की सलाह है कि स्क्रीन टाइम को सीमित रखें, हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए दूर की वस्तु को देखें (20-20-20 नियम) और खाने में ऊपर बताए गए पदार्थों को जरूर शामिल करें। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को विटामिन ए युक्त आहार लेना चाहिए।आँखों की छोटी-छोटी लापरवाही बाद में बड़ी समस्या बन सकती है।












