लगभग हर घर में सुबह के वक्त साफ-सफाई की जाती है। इससे ने केवल घर की चमक बरकरार रहती है, बल्कि वातावरण भी साफ और खुशनुमा महसूस होता है। झाड़ू लगाने के बाद अक्सर लोग पोछा लगाते हैं अक्सर लोग सिर्फ सादे पानी से पोछा लगाते हैं। यदि पोछे के पानी में कुछ प्राकृतिक चीजें मिला दी जाएं, इससे घर के कोने-कोने में खुशबू फैल सकती है जिससे माहौल तरोताजा बना रहता है। हालांकि, अधिकतर लोग घर को महकाने और फ्रेश रखने के लिए बाजार में मिलने वाले रूम फ्रेशनर का उपयोग करते हैं, जो कई बार काफी महंगे भी होते हैं। ऐसे में कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय अपनाकर आप न केवल अपने घर को साफ-सुथरा रख सकते हैं, बल्कि बिना अधिक खर्च के घर को दमका सकते हैं।

कई बार साफ-सफाई के बाद भी हल्की बदबू रह जाती है। दरअसल, कोनों में सही से पोछा न लगाना, नमी-सीलन या फिर घर में रखी पुरानी चीजों के ढेर के चलते भी गंध आ सकती है, कई बार इसके चलते शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। खासकर जब घर पर मेहमान आते हैं तब। ऐसे में आप पोछा लगाते वक्त अगर पानी में कुछ चीजों मिला दें तो घर का वातावरण फ्रेश हो जाता है और हल्की दंग से भी छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं:
घर का माहौल तरोताजा बनाने और खुशबू फैलाने के लिए आप पोछा के पानी में अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें पूरे घर के दमका सकती हैं और हल्की बदबू से भी छुटकारा मिल सकता है।
पानी मिलाएं ये चीजें
पोछा लगाते वक्त पानी में लैवेंडर, जैस्मीन, चंदन या यूकेलिप्टस जैसे एसेंशियल ऑयल की कुछ बुंदे मिला सकते हैं। इससे पूरे घर में लंबे समय तक ताजगी भरी और मनमोहक खुशबू बनी रहती है। साथ ही इन सुगंधों का प्रभाव मन को शांत और सुकूनभरा महसूस कराने में भी मदद करता है, जिससे घर का माहौल और ज्यादा आरामदायक और सकारात्मक बन सकता है।
Khabar Monkey
नींबू या लेमन ग्रास
पानी में नींबू का रस या फिर लेमन ग्रास को उबालकर इसके पानी से भी पोछा लगा सकते हैं। इससे घर में एक फ्रेश खुशबू आने लगती है। साथ ही लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है।












