साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता प्रकाश राज ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपनी टिप्पणी से सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार उन्होंने मोदी के चाय बेचने वाले दावे पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर ने प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए लिखा कि उसे विश्वास नहीं है कि मोदी कभी चाय बेचने वाले या भिखारी रहे हैं, बल्कि वह उन्हें जन्मजात झूठा मानता है।
यूजर की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश राज ने लिखा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने कभी चाय बेची थी या नहीं, या फिर उन्होंने भीख मांगी थी या नहीं। लेकिन मैं उनके कई झूठों का गवाह रहा हूं। क्या आप मेरी इस बात से सहमत हैं? बस पूछ रहा हूं।”
प्रकाश राज की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे लेकर अभिनेता की आलोचना भी कर रहे हैं।
प्रकाश राज की हुई आलोचना
एक यूजर ने लिखा, “कम से कम पैसों के लिए तुम्हारी तरह टीवी पर अजय देवगन ने मार तो नहीं खाते।” दूसरे यूजर ने लिखा, “मुझे आपके अभिनय या राजनीति के बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन मैं आपकी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का प्रत्यक्षदर्शी रहा हूं। यदि आपके कोई प्रश्न हों तो मुझे बताएं।”
Khabar Monkey
एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह भारत में मूर्खतापूर्ण राजनीति का सबूत है और एक अच्छे विश्व नेता और मौजूदा प्रधानमंत्री को बदनाम करने की हर संभव कोशिश है! प्रधानमंत्री के शासन के दौरान राजनीति खेलना बंद करो। चुनाव के समय ऐसी गंदी हरकतें की जा सकती हैं।”
दूसरे यूजर ने लिखा, “आपको सिर्फ आलोचना करने के बजाय देश को आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहिए। बेकार की बातें करने और सरकार की आलोचना करने के बजाय राष्ट्र निर्माण में मदद कीजिए। क्या आपने कभी सरकार या देश के लिए कुछ किया है? लोग हमेशा यही क्यों सोचते हैं कि सरकार उन्हें मुफ्त सुविधाएं देती रहे? नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए।”












