HealthViral

How to Identify Sweet Mango: आम मीठा है या नहीं…कैसे पहचाने? किसान ने बताया आसान तरीका

How to Identify Sweet Mango: आम मीठा है या नहीं…कैसे पहचाने? किसान ने बताया आसान तरीका

How to Identify Sweet Mango: अक्सर लोग आम का रंग देखकर उसकी मिठास का अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कृषि एक्सपर्ट और किसानों का कहना है कि केवल रंग के आधार पर फैसला करना सही नहीं है. आम की मिठास और क्वालिटी का पता लगाने के लिए कुछ आसान संकेतों पर ध्यान देना भी जरूरी होता है. फ्लोरीकल्चर की मेंबर डॉ. शुभरा गर्ग बताती हैं कि आम की खुशबू, वजन, छिलके की बनावट और डंठल के पास की स्थिति देखकर काफी हद तक यह समझा जा सकता है कि फल कितना मीठा और स्वादिष्ट होगा.

How to Identify Sweet Mango: आम मीठा है या नहीं…कैसे पहचाने? किसान ने बताया आसान तरीका
How to Identify Sweet Mango: आम मीठा है या नहीं…कैसे पहचाने? किसान ने बताया आसान तरीका

क्योंकि अक्सर देखा गया है कि बाजार से आम लाने के बाद जब उसे खाते हैं तो उसका खट्टा स्वाद पूरा मूड खराब कर देता है.ऐसे में ये जानना जरूरी है कि मीठे की आम की पहचान कैसे कर सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं कि आम मीठा है या नहीं…इसका पता कैसे लगा सकते हैं.

खुशबू से पहचानें

डॉ. शुभरा गर्ग बताती हैं कि आम की खुशबू से आप इसके मीठे होने का पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको अच्छी तरह पके हुए आम के डंठल के पास सूंघे. अगर हल्की प्राकृतिक मीठी सुगंध आ रही है तो वो मीठा है. लेकिन अगर आम में कोई खुशबू नहीं है या खट्टी गंध आ रही है, तो वह पूरी तरह पका नहीं है.

हल्का दबाकर देखें

आम को दबाकर भी आप चेक कर सकते हैं. दरअसल, पका और मीठा आम उंगलियों से हल्का दबाने पर थोड़ा नरम महसूस होता है. बहुत ज्यादा सख्त आम कच्चा हो सकता है, जबकि जरूरत से ज्यादा मुलायम आम अंदर से खराब भी हो सकता है.

वजन पर भी ध्यान दें

आम का वजन भी उसके मीठे होने का संकेत देता है. इसके लिए आपको दोनों हाथ में एक ही आकार के आम लेने हैं. दोनों में से जो आम भारी लगे उसमें रस ज्यादा होने की संभावना रहती है. ऐसे आम आमतौर पर ज्यादा स्वादिष्ट और मीठे होते हैं.

छिलके की बनावट देखें

अच्छे और मीठे आम के छिलके पर हल्की झुर्रियां या नेचुरल पकाव के संकेत दिखाई दे सकते हैं. केवल चमकीले रंग को देखकर आम न खरीदें, क्योंकि हर पीला आम मीठा हो, यह जरूरी नहीं होता है.

आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व

अब जान लेतें हैं आम में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं. दरअसस, आम विटामिन C, विटामिन A, विटामिन E, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें नेचुरल शुगर और पानी की भी अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को एनर्जी और ताजगी देती है.

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply